ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
दिल्ली/NCR

ये रामलीला कर रहे हैं… कहने पर AAP MLA अनिल झा को स्पीकर ने दिखाया बाहर का रास्ता

दिल्ली विधानसभा सत्र के आखिर सदन में जमकर हंगामा हुआ. कैग रिपोर्ट पर चर्चा में मॉडल टाउन सीट से विधायक अशोक देवड़ा ने भी हिस्सा लिया. वो बोल रहे थे तभी आम आदमी पार्टी विधायक अनिल झा ने कहा कि ये रामलीला कर रहे हैं. इस पर सत्ता पक्ष के विधायक शोर मचाने लगे. सदन में जमकर हंगामा हुआ. करनैल सिंह ने अनिल झा से माफी मांगने के लिए कहा. विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने अनिल झा से माफी मांगने और रामलीला शब्द वापस लेने के लिए कहा. इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने मार्शल को आदेश दिया कि वो अनिल झा को बाहर लेकर जाएं.

वहीं, सदन में बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने आम आदमी पार्टी पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि CAG रिपोर्ट ने केजरीवाल के स्वास्थ्य मॉडल का काला-चिट्ठा खोल दिया है. रिपोर्ट में एंबुलेंस आवश्यक उपकरणों और यंत्रो के बिना चलते हुए पाई गईं. 21% स्टाफ की कमी है. अस्पतालों में ब्लड बैंक, आईसीयू, ऑक्सीजन, एंबुलेंस जैसी लाइफ सपोर्ट सेवाएं उपलब्ध नहीं थीं.

भोजन के गुणवत्ता की कभी भी जांच नहीं हुई

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा मरीजों को उपलब्ध कराए गए भोजन के गुणवत्ता की कभी भी जांच नहीं हुई. हीमोफीलिया और रेबीज जैसी घातक बीमारियों के लिए इंजेक्शन नहीं थे. स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं की कमी वाले जिला अनुसार क्षेत्रों का कभी आंकलन नहीं किया गया. न ही अस्पतालों में बेड और नए भवन की जरूरत का आंकलन करने के लिए अध्ययन किया गया.

उपराज्यपाल वीके सक्सेना का लेटर

उधर, दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा को एक पत्र में लिखा है. इसमें कहा है कि दिल्ली में विकास के वादों को पूरा करने के लिए मिशन-मोड रणनीति की जरूरत है. उनके इस पत्र को दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष ने सोमवार को पढ़कर सुनाया. अपने पत्र में एलजी ने कहा है, मैं अपने अभिभाषण में उल्लिखित वादों को पूरा करने की दिशा में रचनात्मक कदम उठाने के लिए सदन को बधाई देता हूं.

हमें उनके कार्यान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए एक मिशन-मोड रणनीति की जरूरत है. मुझे खुशी है कि सरकार ने इन प्रतिबद्धताओं पर काम करना शुरू कर दिया है.उन्होंने अपने उद्घाटन भाषण के लिए दिल्ली विधानसभा द्वारा धन्यवाद प्रस्ताव पारित करने को लेकर सदस्यों का आभार भी व्यक्त किया.

Related Articles

Back to top button