ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
दिल्ली/NCR

बहनों से किया वादा हमने पूरा किया, दिल्ली की CM ने बताया कैसे मिलेगी 2500 समृद्धि राशि

दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने महिला समृद्धि योजना का वादा किया था. पार्टी अब अपने इस वादे को पूरा करने जा रही है. दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना को मंजूरी दे दी है. जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को 2,500 रुपए महीने भत्ता मिलेगा. जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसका ऐलान. जनता को संबोधित करते हुएउन्होंने कहा कि दिल्ली की बहनों से जो वादा किया था उसे पूरा किया जा रहा है .

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सचिवालय में हुई कैबिनेट मीटिंग में 2500 रु महीने देने वाली महिला समृद्धि योजना को मंजूरी मिल चुकी है. उन्होंने बताया कि इस साल के लिए 5100 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. आज यानी 8 मार्च को महिला दिवस के मौके पर से योजना लागू कर दी गई है. सीएम ने बताया कि हमने एक कमेटी का गठन किया है. मंत्री प्रवेश वर्मा और मंत्री कपिल मिश्रा इस कमेटी में होंगे. उन्होंने बताया कि एक पोर्टल बनाया जाएगा. BPL कार्ड धारक महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा.

‘संगठन की सोच को मैं सलाम करती हूं…’

अपने संबोधन में सीएम रेखा गुप्ता ने कहा ‘अपनी बहनों को मैंने बड़ी नजदीक से काम करते देखा है. अपेक्षाएं बहुत सारी होती थीं लेकिन तकलीफ समझने वाला कोई कोई होता था’. उन्होंने कहा कि जैसे जैसे संगठन में काम करती गईं तो समझ आया कि ये परिवार बहुत बड़ा है और बहुत सारी जिम्मेदारियां निभानी होती है. इस संगठन की सोच को मैं सलाम करती हूं’.

‘पहली बार चुनाव लड़ा तो पिताजी ने साथ दिया’

सीएम ने कहा ‘मैं 1993 से संगठन स जुड़ी हूं. पहली बार चुनाव लड़ी तो मां ने साथ नहीं बल्कि पिताजी ने साथ दिया. नड्डा जी उन दिनों से हमारे अभिभावक हैं. मैं तीन बहनों और एक भाई के परिवार से हूं, लड़कियों के लिए यह मुश्किल है. यह मेरी पार्टी है जिसने मेरा साथ दिया. मेरी पार्टी ने मुझे घर से ढूंढा और मुख्यधारा की राजनीति और समाज के लिए काम करने को कहा’. सीएम रेखा ने कहा कि प्रदेश मंत्री से लेकर न जाने कितने दायित्वों के साथ मैंने इन 30 सालों में काम किया.

‘मुझे वो सम्मान मिला जिसके सपने देखते थे’

मुख्यमंत्री ने कहा ‘मुझे वो सम्मान मिला जिसके सपने देखते थे, वो अधिकार मिला जो पहुंच के बाहर थी. महिला मोर्चा की महिलाएं घर से संगठन तक दौड़ दौड़ कर पूरा करती हैं. हर महिला मोर्चा की महिला की अपनी कहानी है. कोई सरपंच कोई विधायक कोई सांसद बनीं..अब तो मैं मुख्यमंत्री बन गई. उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं लेकिन उनकी कैबिनेट में किसी दूसरी महिला का स्थान नहीं था. उस समय उनके अलावा कोई महिला आगे नहीं बढ़ पाईं.

‘AAP ने महिला सांसद को घर बुलाकर अपमानित किया’

आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि AAP के लोगों ने अपनी ही महिला सांसद को अपने घर बुलाकर उनका अपमान किया. पर एकमात्र पार्टी मैंने देखी जो कहा, जो सोचा वो करके दिखाया। ना केवल महिला के विकास की बात की बल्कि महिला को मुख्यमंत्री तक बनाया. उन्होंने कहा कि आज हमारा नेतृत्व हमारी पार्टी ने वो कर दिखाया कि प्रतीकात्मक नहीं, आज देश का बजट अगर निर्मला सीतारमण पढ़ेंगी तो दिल्ली का बजट रेखा गुप्ता पढ़ेगी.

Related Articles

Back to top button