ब्रेकिंग
Raipur Crime News: सूने मकानों को निशाना बनाने वाले चोर गिरोह का पर्दाफाश, 7 लाख के जेवरात के साथ 3 ... Bastar Dussehra 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बस्तर में की शिरकत, आदिवासियों से जल-जंगल बचाने क... CM Vishnu Deo Sai on Congress: सीएम विष्णु देव साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- आदिवासियों को सिर्फ वो... Power Plant Coal Supply: देश में ऊर्जा संकट से निपटने के लिए रेलवे की रफ्तार तेज, कोयला लदान में भार... Chirmiri Road Accident: बड़ा बाजार में अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो, कई लोग घायल; अस्पता... Chhindwara News: आजीविका मिशन ने बदली ग्रामीण महिलाओं की किस्मत, समता समन्वयक दीपिका और देवी बनीं आत... Jabalpur News: नगर निगम स्कूल के गरीब बच्चों ने भरी उड़ान, 85% से ज्यादा अंक लाने पर मिला फ्री हवाई ... MP Weather Update: मध्य प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, इन जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट; पचमढ़ी म... Sheopur News: जयपुर की रंजिश ने लिया खूनी रूप, मौत के बाद श्योपुर-सवाई माधोपुर हाईवे पर शव रखकर प्रद... Bhopal Road Accident: एयरपोर्ट रोड पर बड़ा हादसा, अनियंत्रित होकर 20 फीट नीचे सर्विस लेन पर गिरा तेज...
विदेश

हर घंटे 5 को मारेंगे… ट्रेन हाईजैक के बीच BLA की पाकिस्तानी सेना को आखिरी धमकी

पाकिस्तान के बलोन में ट्रेन हाईजैक के बीच बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने नया बयान जारी किया है. बलोच आर्मी का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार अपने बंधक सैनिकों को लेकर गंभीर नहीं है. इसका नतीजा काफी गंभीर होने वाला है. बीएलए का कहना है कि अभी भी उसके कब्जे में 200 से ज्यादा पाकिस्तानी सैनिक हैं.

प्रेस रिलीज जारी कर बलोचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कहा है कि 24 घंटे बीत गए, लेकिन पाकिस्तान सरकार ने हमारी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया. उलटे पाकिस्तान की सरकार फेक खबरें फैलाने में लगी हुई है. हम आखिरी बार चेतावनी दे रहे हैं. अगर मांगें नहीं मानी गईं तो हर घंटे 5 पाकिस्तानी सैनिकों को मार देंगे.

सभी सैनिक हमारे कब्जे में- बलोच आर्मी

बलोच आर्मी का कहना है कि सभी पाकिस्तानी सैनिक अभी हमारे कब्जे में हैं. पाक सेना और उससे जुड़े करीब 200 लोगों को हमने अपने पास रखा हुआ है. सिचुएशन हमारे कंट्रोल में है, लेकिन पाकिस्तान की सेना कुछ और ही कहानी बता रही है.

बीएलए का कहना है कि पाकिस्तान की सरकार पूरे मामले को अलग ही डायरेक्शन देने में लगी है, जबकि वो यह नहीं बता रही है कि उसके सैनिक कैसे बलूचिस्तान के लोगों पर कहर बनकर टूट रहे हैं.

बीएलए ने कहा है कि तुरंत ही हमारे लड़ाकों को पाकिस्तान की सेना छोड़े, तभी उसके सैनिक छोड़े जाएंगे. यह हम दोनों के बीच युद्ध का एक समझौता होगा.

पाकिस्तान में खामोशी, ताबूत की चर्चा

इधर, पाकिस्तान में खामोशी छाई हुई है. दोपहर के बाद से BLA के खिलाफ चल रहे ऑपरेशन पर कोई बड़ी नई जानकारी सरकार की तरफ से नहीं दी गई है. 200 से ज्यादा ताबूत बोलान भेजे गए हैं, स्थिति पहले जैसी बनी हुई है.

बंधकों को सुरक्षा में पास के इलाकों में ले जाया गया है और वे फिदायीन स्क्वाड/मजीद ब्रिगेड के नियंत्रण में हैं. वहीं पाक सरकार ने बातचीत करने से मना कर दिया है.

वहीं कहा जा रहा है कि बातचीत नहीं होती है और बलोच आर्मी सैनिकों को मारती है तो पाक सेना अपने ही सैनिकों की बड़ी मौतों को आम नागरिकों की मौत बताकर पेश करेगी.

पाक में बढ़ रही BLA की ताकत

पाकिस्तान में बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) की बढ़ती ताकत ने सरकार के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है. विशेषज्ञों का मानना है कि पाकिस्तान सरकार इस संगठन को काबू करने में पूरी तरह नाकाम रही है और उसकी पुरानी रणनीतियां अब कारगर साबित नहीं हो रही हैं.

BLA ने अपनी रणनीति को बदला है. पहले यह संगठन छोटे स्तर पर हमले करता था, जिसमें सरकारी अधिकारियों या पाइपलाइनों को निशाना बनाया जाता था, लेकिन अब यह बड़े ऑपरेशनों को अंजाम देने लगा है.

कमांड स्ट्रक्चर हुआ मजबूत

लोगों का मानना है कि BLA ने अपने कमांड ढांचे को भी मजबूत किया है. अब फील्ड में मौजूद लड़ाकों को ज्यादा अधिकार दिए गए हैं, जिससे वे सीधे तौर पर हमलों की योजना बना सकते हैं.

बार-बार इसी ट्रेन पर निशाना

BLA ने पाकिस्तान की रेल सेवाओं को भी प्रभावित किया है. पिछले साल, लड़ाकों ने Jaffar Express का ट्रैक उड़ा दिया था, जिससे ट्रेन सेवा दो महीने तक बाधित रही. इससे साफ है कि BLA अब अपनी गतिविधियों को और तेज कर रहा है, जिससे पाकिस्तान सरकार के सामने गंभीर सुरक्षा संकट खड़ा हो गया है.

Related Articles

Back to top button