ब्रेकिंग
शालीमार-भुज-शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्टॉपेज में बड़ा बदलाव: अब गांधीधाम नहीं, गोपालपुर स्टेशन... कांकेर: रात में चहेतों को खाद बांटने का आरोप; सड़कों पर उतरे किसान, तहसीलदार के आश्वासन के बाद खुला ... सूरजपुर में वन विभाग का बड़ा एक्शन! खरीदार बनकर पकड़े 3 तस्कर, बाघ की खाल और पैंगोलिन के शल्क जब्त दुर्ग में ट्रैफिक पुलिस का विशेष चेकिंग अभियान, सड़क हादसों को रोकने के लिए नाबालिग वाहन चालकों पर क... जगदलपुर में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन! अवैध पीडीएस चावल से भरा वाहन जब्त, दूसरे राज्यों में तस्करी क... बीजापुर के भोपालपटनम में मूसलाधार बारिश का कहर, NH-163 का अस्थायी डायवर्जन बहने से यातायात पूरी तरह ... छत्तीसगढ़ में अगले 24 घंटे भारी! रायपुर, दुर्ग और बस्तर संभाग में भारी बारिश का अलर्ट; जानें तापमान ... सावन मास 2026 की शुरुआत 30 जुलाई से, जानिए क्यों निकाली जाती है कांवड़ यात्रा और क्या है इसका धार्मि... धमतरी में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात: उफान पर नदी-नाले, नगरी ब्लॉक के सभी स्कूलों में 1 दिन की छ... धमतरी: जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत; राजस्व विभाग और ग्राम पंचायत ने हटाया अवैध कब्जा, नायब तहसील...
मध्यप्रदेश

3 दिन में बच सके तो बच, मंत्री विजय शाह को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

खंडवा।: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह को गोली मारने की धमकी दिए जाने का मामला सामने आया है। इस धमकी से प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

कौन है आरोपी?

आरोपी की पहचान मुकेश दरबार, निवासी रजूर के रूप में हुई है।

कैसे दी गई धमकी?

आरोपी मुकेश दरबार ने हरसूद के पार्षद गोलू बौरासी को फोन कर मंत्री विजय शाह, उनके निज सहायक अजय श्रीवास्तव और बीजेपी नेता संतोष सोनी पर फोन न उठाने का आरोप लगाते हुए गोली मारने की धमकी दी।

कॉल रिकॉर्डिंग हुई वायरल

आरोपी की फोन रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और मुकेश दरबार को हिरासत में ले लिया।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के गांव रजूर को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है ताकि किसी भी अनहोनी को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहराई से जांच जारी है।

Related Articles

Back to top button