ब्रेकिंग
Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल... Punjab Politics: पंजाब में नशे के खिलाफ BJP का आर-पार का संग्राम; 4 कोनों से शुरू होंगी यात्राएं, जा... Khagaria Adarsh Hotel Incident: स्टेशन रोड स्थित होटल में कमरे के अंदर लगी आग, शादी के दबाव के बीच ह... JDU Training Camp Patna: जेडीयू के प्रबोधन कार्यक्रम में निशांत कुमार के संबोधन के सियासी मायने, नीत... Italy Eurofighter Damaged: हूती हमलों की चपेट में आया नाटो समर्थित यूरोफाइटर-2000, इटली के रक्षा मंत...
धार्मिक

रंग पंचमी के दिन भगवान को अर्पित करें ये चीजें, खुशियों से भरा रहेगा जीवन!

हिंदू धर्म में रंग पंचमी के त्योहार को विशेष धार्मिक मान्यता मिली हुई है. ये त्योहार होली के पांच दिन बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पर मनाया जाता है. इस त्योहार को देव पंचमी और श्री पंचमी भी कहा जाता है. मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवी-देवता पृथ्वी पर रंग खेलने आते हैं. रंग पंचंमी देवी-देवताओं की होली मानी जाती है. उनको रंग-गुलाल लगाया जाता है.

द्वापर युग में हुई थी त्योहर की शुरुआत

रंग पंचमी के दिन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी के त्योहार की शुरुआत द्वापर युग में मानी जाती है. मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी ने रंग खेला था. इस दिन भगवान की विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ उनको विशेष चीजें अर्पित की जाती है. माना जाता है कि इससे जीवन खुशियों से भरा हुआ रहता है.

कब है रंग पंचमी ?

हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि की शुरुआच कल यानी 18 मार्च को रात 10 बजकर 9 मिनट पर हो रही है. वहीं इस पंचमी तिथि का समापन 20 मार्च को रात को 12 बजकर 36 मिनट पर होगा. हिंदू धर्म में उदया तिथि मानी जाती है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, रंग पचमी का त्योहार इस साल 19 मार्च मनाया जाएगा.

भगवान को ये चीजें करें अर्पित

  • इस दिन पूजा के समय देवी लक्ष्मी और जगत के पालहार भगवान श्री हरि विष्णु को लाल रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए. इससे धन की परेशानियां दूर होती हैं. जीवन खुशहाल रहता है.
  • इस दिन देवी लक्ष्मी को सफेद रंग की मिठाई या खीर अर्पित करनी चाहिए. इससे धन धान्य में बढ़ोतरी होने लगती है.
  • इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को लाल रंग के वस्त्र और इसी कलर का गुलाल अर्पित करना चाहिए. इससे वैवाहिक जीवन मधुर रहता है.

रंग पंचमी का महत्व

रंग पंचमी पर रंग उड़ाया जाता है. मान्यता है कि इससे दैवीय शक्तियां प्रसन्न होती हैं. लोगों के कष्ट दूर होते हैं और जीवन में सुख-शांति आती है. रंग पंचमी त्योहार जीवन में सकारात्मकता लाता है. ये त्योहार प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है. इस दिन भगवान के आशीर्वाद से घर में समृद्धि रहती है.

Related Articles

Back to top button