ब्रेकिंग
AIMPLB Press Conference: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का देशव्यापी अभियान; UCC और बुलडोजर कार्रवाई के खिल... Andhra Pradesh News: 'शिरडी साईं बाबा हिंदू परंपराओं का हिस्सा नहीं', मंत्री आनम रामनारायण रेड्डी के... Delhi News: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता ने सैदुलाजाब और हौज रानी के पीड़ित परिवारों को दिए 10-10 लाख रुपय... Seemanchal Flood News: कोसी और महानंदा का बढ़ा जलस्तर; किशनगंज में पुल धंसने से संपर्क टूटा, लाखों की... Jaunpur News: रिटायर्ड पुलिसकर्मी के घर लाखों की चोरी, मामला उठाने के बाद हरकत में आई कोतवाली पुलिस Maharashtra MLC Election Results: नासिक में भाजपा के बागी गोकुल गीते की बड़ी जीत; शिंदे गुट के उम्मीद... Bishrakh Viral Video: नोएडा में युवती का सड़क पर हंगामा; हाथ में सिगरेट और पास में शराब, सोशल मीडिया... Baghpat Crime News: पत्नी और प्रेमी ने रची खौफनाक साजिश; युवक को नशीला पदार्थ खिलाकर जिंदा जलाया MP High Court News: राम राजा मंदिर दान हेराफेरी मामला; मुन्नालाल तिवारी को बड़ी राहत, अब मामले में न... Lucknow Fire News: लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग; जान बचाने के लिए छतों से कूदे छात्र, मची अफ...
पंजाब

पंजाब के इस बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, जानें क्या है पूरा मामला

दीनानगर : बच्चों को भीख मांगने से रोकने के लिए चलाए गए अभियान के तहत एसडीएम दीनानगर जसपिंदर सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर बाल सुरक्षा समिति के सदस्यों, सीडीपीओ, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस समेत विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने बस स्टैंड दीनानगर में भीख मांगते बच्चों को पकड़ा। इस दौरान भीख मांगने वाले बच्चों में हड़कंप मच गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए टीम का नेतृत्व कर रहे पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि दीनानगर बस स्टैंड पर भीख मांग रहे बच्चों को पकड़कर बाल संरक्षण समिति के समक्ष पेश किया गया। उन्होंने कहा कि आज जो बच्चे भीख मांगते हुए पाए गए। उन्हें बाल संरक्षण समिति द्वारा स्कूलों में दाखिला दिलाया जा सकता है और यदि वे बाल गृह में रहना चाहें तो उन्हें वहां भी भेजा जा सकता है।

उन्होंने कहा कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें भी सरकार द्वारा स्पॉन्सरशिप योजना के तहत 4,000 रुपये मासिक भत्ता दिया जाता है। इन बच्चों के लिए आधार कार्ड बनाने के अलावा सरकारी योजना के तहत अन्य सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। भीख मांगने वाले बच्चों को नियंत्रित करने आई टीम में सुशील कुमार पार्षद, सिमरनजीत सिंह, शिखा ठाकुर, सृष्टा देवी, शशि बाला शामिल थीं।

Related Articles

Back to top button