ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
विदेश

डोनाल्ड ट्रंप का कोरोना टेस्ट नेगेटिव, 24 घंटे से भी कम समय में आई जांच रिपोर्ट

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट आ गई है। ट्रंप की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है, यानि कि उनको वायरस नहीं है। ट्रंप के कोरोना वायरस की टेस्ट रिपोर्ट 24 घंटे से भी कम समय में आई है। ट्रंप के टेस्ट रिपोर्ट की जानकारी देते हुए राष्ट्रपति के डॉक्टर डॉ सीन कोनली ने व्हाइट हाउस के प्रेस सेक्रेट्री स्टैफनी ग्रीसम को बताया कि राष्ट्रपति की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव है।

डॉ सीन ने कहा कि पिछली रात राष्ट्रपति ट्रंप के साथ COVID-19 टेस्ट पर लंबी चर्चा हुई, इसके बाद उन्होंने टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ाई, मुझे जानकारी मिली है कि उनकी टेस्ट निगेटिव आई है। डॉ सीन कोनली ने कहा कि ब्राजील के राष्ट्रपति के प्रतिनिधिमंडल के साथ डिनर के एक हफ्ते के बाद भी राष्ट्रपित में कोरोना वायरस के कोई लक्षण नहीं दिखे हैं।

बता दें कि शनिवार को ट्रंप ने बताया था कि उन्होंने कोरोना वायरस की जांच कराई है। व्हाइट हाउस में सुरक्षा उपायों के तहत उनके और उपराष्ट्रपति माइक पेंस के संपर्क में आने वाले हर व्यक्ति के शरीर के तापमान की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button