ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
पंजाब

Toll बैरियर के पास बेकाबू ट्रक ने बरपाया कहर, चार वाहन बुरी तरह से क्षतग्रिस्त, एक की मौत

राजपुरा  : बीते दिन महमूद टोल बैरियर के पास हुई एक सड़क दुर्घटना में एक ट्रक की टक्कर से चार वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए और इस दुर्घटना में वाहनों में सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई और 5 लोग घायल हो गए, जिन्हे इलाज के लिए विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करवाया है। पुलिस के एक कार चालक की शिकायत पर ट्रक के चालक के विरुद्ध मुकद्मा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

जालंधर वासी हरदीप सिंह ने पुलिस को बयान दर्ज करवाए कि वह बीते दिन जब कार में पांच लोगों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट जा रहा था तो शाम करीब पांच बजे शम्भू बैरियर के पास एक ट्रक ने एक कार और टैंपो ट्रैवलर को टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद वह कारें आगे जा रही कर और एक और टैंपो ट्रैवलर से जा टकराई और फिर एक वाहन ने उनके आगे जा रही उसकी कार को टक्कर मार दी जिससे उनकी कार आगे जा रहे ट्रक में जा घुसी। जब राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से उसकी कार को बाहर निकला तो उसमें आगे बैठे मनिंदर सिंह वासी गुरदासपुर की मौत हो गई थी और मेरे सहित बलविंदर कौर, बलजीत कौर, लवदीप कौर और बलराज सिंह भी बुरी तरह से घायल हो गए थे जिन्हें एम्बुलेंस द्वारा राजपुरा के सिविल अस्पताल ले जा गया और वहां से उन्हें पटियाला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मनिंदर सिंह को भी एक अन्य एम्बुलेंस द्वारा अम्बाला के सिविल हस्पताल भेजा गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया।

घटना के जांच अधिकारी थाना शम्भू में तैनात ए.एस.आई. अजय कुमार ने बताय कि मृतक मनिंदर सिंह वासी गुरदासपुर के शव का अम्बाला सिविल हस्पताल से पोस्टमार्टम करवा इसे वारिसों के हवाले कर दिया गया है और ट्रक चालक दिनेश कुमार वासी मदोपुरा बिहार के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मुकदद्मा दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल टक्कर मारने वाले ट्रक का चालक फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। इस दुर्घटना में एक अन्य कार जिसमें राजपुरा वासी एक सुमन लता नाम की महिला भी सवार थी भी बुरी तरह से घायल हो गई थी।

Related Articles

Back to top button