ब्रेकिंग
NH-27 Accident: अयोध्या से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार ट्रक से टकराई, 6 की मौत; नेशनल हाईवे-27 पर बिछ... Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन...
खेल

राष्ट्रमंडल व एशियाई खेलों के लिए आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत को चुना जाना तय

आकर्षी कश्यप और प्रियांशु राजावत भारतीय बैडमिंटन संघ के चयन ट्रायल में बुधवार को यहां महिला और पुरुष एकल में विजेता रहे, जिससे उनका आगामी राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों के लिए चुना जाना तय है। आकर्षी ने यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में राष्ट्रीय ट्रायल में अश्मिता चालिहा को कड़े मुकाबले में 21-10 17-21 21-15 से हराया जबकि प्रियांशु ने ओडिशा ओपन विजेता किरण जॉर्ज को 21-15 18-21 21-10 से हराकर रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।टूर्नामेंट में अजेय रहीं आकर्षी राष्ट्रमंडल खेलों की टीम में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के साथ दूसरी महिला एकल खिलाड़ी होंगी जबकि प्रियांशु को एशियाई खेलों और थॉमस कप में देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा। वहीं, मिश्रित युगल में बी सुमित रेड्डी और अश्विनी पोनप्पा ने इशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो को 11-21, 22-20, 21-18 से हराकर शीर्ष स्थान हासिल किया। इन जोड़ी को तीनों बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए टीम में चुने जाने की संभावना है। इशान और तनीषा दूसरे स्थान पर रहे जबकि प्रतीक रानाडे और अक्षया वारनाग ने तीसरा तथा एन सिक्की रेड्डी और के साई प्रतीक ने चौथा स्थान हासिल किया।

Related Articles

Back to top button