ब्रेकिंग
Ambedkar Nagar Encounter: मां और 4 बच्चों का हत्यारा आमिर पुलिस एनकाउंटर में ढेर; अंबेडकरनगर हत्याका... भोपाल क्राइम न्यूज़: IAS कोचिंग डायरेक्टर का अपहरण, पूर्व छात्र ने गन पॉइंट पर ऐंठे ₹1.89 करोड़; 6 आ... Gwalior News: ग्वालियर में आज बड़ा पशुपालक सम्मेलन; दुग्ध उत्पादकों को सर्टिफिकेट और सौगात देगी सरका... Mumbai Road Accident: मुंबई में तेज रफ्तार कार का कहर; 3 लोगों को मारी जोरदार टक्कर, 1 की हालत नाजुक Who is IAS Rinku Singh Raahi: 7 गोलियां खाकर एक आंख गंवाने वाले IAS रिंकू सिंह राही कौन हैं? अब मिली... IAS Divya Mittal: देवरिया से क्यों हटाई गईं IAS दिव्या मित्तल? क्या नेताओं से तकरार पड़ी भारी, जानें... Ambedkar Nagar Accident: अंबेडकरनगर में भीषण सड़क हादसा; मदद करने रुके 8 लोगों को कार ने रौंदा, दो भ... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; 62 IPS अफसरों के तबादले, 19 जिलों के बद... Weather Update: दिल्ली में दो दिन तक राहत की बारिश, उत्तराखंड में बर्फबारी; जानें असम-बंगाल और तमिलन... Ujjain Road Accident: उज्जैन में भीषण सड़क हादसा; तेज रफ्तार कार ने 5 लोगों को रौंदा, एक महिला की मौ...
खेल

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन शैली में भारत को दो और कांस्य पदक मिले

सचिन सहरावत और हरप्रीत सिंह ने एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप की ग्रीको रोमन शैली में भारत को दो और कांस्य पदक दिलाए। पहले दिन सुनील कुमार (87 भारवर्ग), अर्जुन हालाकुर्की (55 भारवर्ग) और नीरज (63 भारवर्ग) ने कांस्य पदक जीते थे। इस तरह पांच पदकों के साथ भारत ने ग्रीको रोमन में अब तक का अपना दूसरा श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। श्रेष्ठ 2020 में था जब भारत ने एक स्वर्ण और चार कांस्य पदक जीते थे।सचिन ने 67 भारवर्ग में उज्बेकिस्तान के महमूद बाखशिलोवा को चित कर दिया। हरप्रीत सिंह (82 भारवर्ग) को पदक की कुश्ती में कतर के चोटिल प्रतिद्वंद्वी जफर खान से वाकओवर मिला।
60 भारवर्ग में ज्ञानेंद्र कांस्य पदक का प्लेऑफ मुकाबला जापान के अयाता सुजुकी से हार गए। 72 भारवर्ग में विकास क्वार्टर फाइनल से आगे नहीं जा सके। उन्हें उज्बेकिस्तान के मिरजोबेक राखमातोव ने हराया। इसके अलावा 97 भारवर्ग में क्वार्टर फाइनल में किर्गिस्तान के पहलवान से पराजित हुए।

Related Articles

Back to top button