ब्रेकिंग
ट्रेनी आईपीएस उदय कृष्ण रेड्डी निलंबन व गिरफ्तारी के बाद चर्चा में आया पुलिस अकादमी, यौन उत्पीड़न का... FSSAI का शराब कंपनियों पर बड़ा चाबुक, एंटीक्विटी, रॉयल चैलेंज और ओल्ड मोंक के चुनिंदा वेरिएंट्स पर ब... दतिया उपचुनाव परिणाम: 6016 वोटों की बढ़त से जीते कांग्रेस के घनश्याम सिंह, जानें दतिया राजघराने के म... 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा: दिल्ली पुलिस ने छात्रों पर की बर्बरता, स... सिद्धिविनायक मंदिर में ₹18 करोड़ की चोरी का खुलासा: 46 कर्मचारी निलंबित, 9 गिरफ्तार; सदा सरवनकर ने U... आरएसएस (RSS) सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 6 अगस्त को मुंबई में Gen Z और Gen Alpha के छात्रों से करेंगे स... दिल्ली सरकार का बड़ा एक्शन: रोहिणी के प्राइवेट स्कूल को 'टेकओवर' का नोटिस, ₹15.60 करोड़ की वित्तीय ध... मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना: रहने-खाने से लेकर ट्रेन व फ्लाइट तक की सुविधा मुफ्त, जानें कैसे करें ऑनलाइ... सावन 2026 के पहले सोमवार पर पूरे देश में भक्ति का माहौल, इन 5 प्रसिद्ध धामों में उमड़ा श्रद्धालुओं क... जंतर-मंतर पर अपराधियों की एंट्री पर भड़के अभिजीत दीपके: दिल्ली पुलिस के दावों पर उठाए सवाल, दी आंदोल...
देश

कांग्रेस छोड़ अब TMC में शामिल होंगे शत्रुघ्न सिन्हा, ममता बनर्जी भेज सकती है राज्यसभा

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा जल्द ही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। सिन्हा के नजदीकी सूत्रों ने जानकारी दी कि वे 21 जुलाई को TMC ज्वाइन कर सकते हैं। यद्यपि, सिन्हा ने हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में हिन्दी में एक ट्वीट किया था, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा में घर वापसी कर सकते हैं। लेकिन सूत्रों के मुताबिक उनका झुकाव तृणमूल कांग्रेस (TMC) की ओर अधिक है, जिसने हाल में बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा को धूल चटाई है।

ममता बनर्जी को 2024 के लोकसभा चुनाव में मोदी का सबसे बड़ा प्रतिद्वंद्वी माना जा रहा है। सिन्हा से इस संबंध में जब सवाल पूछा तो उन्होंने स्पष्ट तौर पर कुछ कहने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि “राजनीति संभावनाएं तलाशने की एक कला है।” कोलकाता में तृणमूल नेताओं के एक समूह का कहना है कि वह इस संबंध में सिन्हा से बातचीत कर रहे हैं और बातचीत सही दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा के संबंध बनर्जी के साथ हमेशा से ही बेहतर रहे हैं।

सूत्रों ने कहा कि सिन्हा के 21 जुलाई को ‘शहीद दिवस’ कार्यक्रम में तृणमूल में शामिल होने की संभावना है। “बिहारी बाबू” के नाम से प्रसिद्ध सिन्हा ने हाल में संपन्न हुए बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी की प्रशंसा करते हुए उन्हें “वास्तविक रॉयल बंगाल टाइगर” कहा था। पटना साहिब लोकसभा सीट से दो बार के भाजपा सांसद रह चुके सिन्हा कांग्रेस में शामिल हो गए थे और 2019 के लोकसभा चुनाव में उसी निर्वाचन क्षेत्र से मैदान में उतरे थे, लेकिन पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के हाथों उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

Related Articles

Back to top button