ब्रेकिंग
Indian Army's Zorawar Tank: स्वदेशी लाइट टैंक को मिली नई ताकत, थर्मल कैमुफ्लाज से दुश्मन के रडार को ... ABVP National Meeting: भुवनेश्वर में ABVP की राष्ट्रीय कार्यकारिणी शुरू; शिक्षा के भारतीयकरण पर होगी... Supreme Court News: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत बरकरार; SC ने खारिज की याचिका Char Dham Yatra 2026: चारधाम यात्रा में घोड़ों-खच्चरों के संचालन पर सख्त नियम; सरकार ने जारी की नई S... Madhepura Crime News: मधेपुरा में खौफनाक वारदात; मामूली विवाद में बहू ने पीट-पीटकर की सास की हत्या Bareilly News: शिक्षकों को भूसा इकट्ठा करने का फरमान; BEO का विवादित लेटर वायरल होने के बाद विभाग की... KGMU Lucknow: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में 6 मजारें अवैध घोषित; प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई के ... Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा का अभूतपूर्व घेरा; 670 कंपनियों की होगी तैनाती Saharanpur Encounter: 1 लाख का इनामी बदमाश एहसान कपूरी मुठभेड़ में ढेर; चिलकाना थाना प्रभारी की जैकेट... Rampur News: सपा नेता अब्दुल्ला आजम खान बरी; फर्जी पासपोर्ट मामले में निचली अदालत का फैसला पलटा
मध्यप्रदेश

नीमच में नगर पालिका के बजट सत्र में हंगामा, कांग्रेस पार्षद आपस में भिड़े, जमकर हुई हाथापाई

नीमच। मध्य प्रदेश के नीमच जिले में नगरपालिका परिषद नीमच का सोमवार को बजट सम्मेलन बुलाया गया है, सम्मेलन में नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा के स्वागत करने की बात को लेकर कांग्रेस पार्षद आपस में भिड़ गए। बात इतनी बढ़ गई कि कांग्रेस पार्षद आपस में हाथापाई करते हुए नजर आए। नगर पालिका के बजट सत्र में हुई इस तरह के विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे है।

कांग्रेस समर्थित पार्षद हरगोविंद दीवान, सुमित्रा पोरवाल और दुर्गाशंकर भील तीनों नगरपालिका अध्यक्ष स्वाति चौपडा के स्वागत करने के लिए आगे आए थे। इतने में कांग्रेस के पार्षद योगेश प्रजापति ने आपत्ति दर्ज करवाई और कहा कि भाजपा की अध्यक्ष है, कांग्रेस के पार्षद स्वागत क्यों करें।

इसी बात ने तूल पकड़ा और पार्षद हरगोविंद दीवान और योगेश प्रजापति दोनों आपस में उलझते हुए नजर आए। इस बीच ओम दीवान भी मैदान में उतर गए। करीब आधे घंटे तक सम्मेलन में गहमागहमी का माहौल रहा। अन्य पार्षदों ने पार्षदों को अलग – अलग किया। विवाद के बीच नगर पालिका का बजट पास किया गया।

Related Articles

Back to top button