ब्रेकिंग
Indo MIM IPO: इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ का आईपीओ 23 जुलाई से खुलेगा, जानें प्राइस बैंड और पूरी डिटेल Dishani Chakraborty Boyfriend: मिथुन चक्रवर्ती की बेटी दिशानी का ब्राइडल लुक वायरल, खूबसूरती देख दीव... Kids Constipation Remedies: बच्चों में कब्ज की समस्या दूर करेंगे ये 5 फल, पेट साफ होना होगा आसान Kidney Cancer Symptoms: सिर्फ दर्द ही नहीं, शरीर के ये 7 संकेत भी हो सकते हैं किडनी कैंसर का इशारा SpiceJet Acquisition: स्पाइसजेट को खरीदेगी गल्फ एयरलाइन? निवेश और अधिग्रहण को लेकर शुरुआती बातचीत शु... China Floods: चीन के 1 लाख बांध बने मुसीबत, बिना चेतावनी पानी छोड़ने से कई गांवों में भारी तबाही Nepal Coin Map Controversy: नेपाल ने 1 रुपये के सिक्के से हटाया विवादित नक्शा, अब होगी बौद्ध मठ की त... Zohran Mamdani on Netanyahu: क्या अमेरिका में गिरफ्तार होंगे नेतन्याहू? न्यूयॉर्क के मेयर के बयान पर... Campa Cola Market Share: रिलायंस 'कैंपा' ने कोल्ड ड्रिंक बाजार में मचाया तहलका, पेप्सी और कोका-कोला ... UPI Offline Payment: अब बिना इंटरनेट भी होगा यूपीआई पेमेंट, फ्लाइट और मेट्रो में भी कर सकेंगे लेनदेन
धार्मिक

चैत्र नवरात्रि शुरू होने से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, जीवन में नहीं आएंगी बाधाएं!

 हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि बहुत ही विशेष मानी गई है. क्योंकि चैत्र नवरात्रि से ही हिंदू लोगों के नववर्ष की शुरुआत हो जाती है. यही नहीं चैत्र माह में ही ब्रह्मा जी ने सृष्टि को रचने का कार्य प्रारंभ किया था. चैत्र नवरात्रि के नौ दिन भक्त बड़े ही भक्ति भाव और श्रद्धा से आदिशक्ति माता दुर्गा के नौ रूपों का पूजन और व्रत करते हैं. नवरात्रि में नौ दिन व्रत और पूजन करने वाले भक्तों के माता सभी कष्ट हर लेती हैं. जो भक्त नवरात्रि में नौ दिन व्रत और पूजन करते हैं, उनके जीवन में सुख समृद्धि आती है. वहीं नवरात्रि शुरू होने से पहले कुछ कामों निपटा लेने चाहिए. इससे जीवन में नहीं बाधाएं नहीं आती हैं.

इस साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 29 मार्च को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर शुरू हो रही है. वहीं इस तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर हो जाएगा. ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 30 मार्च से होगी. वहीं इस नवरात्रि का समापन 6 अप्रैल को हो जाएगा.

नवरात्रि शुरू होने से पहले कर लें ये काम

नवरात्रि शुरू होने से से पहले घर की साफ-सफाई

नवरात्रि के दिन नौ दिन बहुत पावन होते हैं. इस समय में घर को पूरी तरह से स्वच्छ और शुद्ध रखना चाहिए. क्योंकि माता रानी शुद्धता में ही वास करती हैं. ऐसे में नवरात्रि शुरू होने से पहले पूरे घर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कर लेनी चाहिए.

खंडित प्रतीमा हटाएं और घर में गंगाजल का छिड़काव करें

घर में अगर कोई खंडित प्रतीमा या फटी तस्वीर हो तो उसे नवरात्रि शुरू होने से पहले हटा देना चाहिए. यही नहीं नवरात्रि के शुरू होने से पहले पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करना चाहिए. साथ ही घर के मुख्य दरववाजे पर स्वास्तिक बनाना चाहिए.

बाल और नाखून आदि पहले ही कटा लें

हिंदू धर्म में नवरात्रि के दौरान बाल कटाना, नाखून काटना, दाढ़ी बनाना या बनवाना वर्जित किया गया है. ऐसे में नवरात्रि के शुरू होने से पहले ये काम निपटा लेने चाहिए. साथ ही नवरात्रि के शुरू होने से पहले तामसिक चीजों से भी दूरी बना लेनी चाहिए.

व्रत और पूजन सामग्री एकत्र कर लें

नवरात्रि के शुरू होने से पहले व्रत और पूजन सामग्री एकत्र करके रख लेनी चाहिए.

Related Articles

Back to top button