ब्रेकिंग
Draupadi Panchali: पांचाली क्यों कहलाईं द्रौपदी? पांडवों से विवाह के पीछे का पौराणिक कारण Bilaspur News: टेंट लगाने के दौरान मजदूर की करंट से दर्दनाक मौत, होटल की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... मनेंद्रगढ़: गंभीर मामलों में फंसाने की धमकी देने वाली महिला गिरफ्तार, पुलिस ने बीएनएसएस की धाराओं मे... Rudreshwar Corridor Dhamtari: धमतरी को मिली बड़ी सौगात, 20 करोड़ की लागत से विकसित होगा रुद्रेश्वर धाम Rath Yatra Special Train: गोंदिया-पुरी के बीच चलेगी रथयात्रा स्पेशल ट्रेन, जानें टाइम-टेबल और रूट Dhamtari News: धमतरी के सत्यांशु दीप का स्पेशल ओलंपिक फुटबॉल टीम में चयन, स्वीडन में करेंगे भारत का ... एमसीबी हत्याकांड: तिहरे हत्याकांड के दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, मनेन्द्रगढ़ पहुंचे करणी सेना ... रायपुर: सुपरवाइजर और सेल्समैन बनाने का झांसा देकर ठगी, पुलिस ने फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने वाले ग... Kawardha News: हनुमान मंदिर में बड़ी चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर, भक्तों में भारी आक्र... Kawardha News: दिल्ली से कोरबा जा रही कार हॉफ नदी में गिरी, ब्लैक स्पॉट के कारण लगातार हो रहे हादसे
खेल

16 करोड़ के साथ रोहित शर्मा का ये कैसा इंसाफ? मुंबई इंडियंस के लिए बन गए ‘बोझ’

मुंबई इंडियंस की टीम स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई है. टीम के स्क्वॉड में वर्ल्ड क्रिकेट के इस टॉप प्लेयर्स शामिल हैं. लेकिन आईपीएल 2025 में इस टीम का आगाज काफी निराशाजनक रहा है. ये टीम अभी तक दो मैच खेल चुकी है और जीत का खाता खोलने में नाकाम रही है. इस टीम का एक स्टार खिलाड़ी तो पिछले सीजन से ही फ्लॉप होता आ रहा है. इस सीजन के शुरुआती दो मैचों में भी इस खिलाड़ी की ओर से कोई बड़ी पारी देखने को नहीं मिली है. चौंकाने वाली बात ये भी है कि इस खिलाड़ी को मुंबई की टीम ने 16.30 करोड़ रुपए में रिटेन किया था.

लगातार फ्लॉप हो रहे रोहित शर्मा

आईपीएल 2025 से पहले मुंबई इंडियंस ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया था, जिसमें भारतीय कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल थे. लेकिन रोहित के लिए इस सीजन की शुरुआत काफी खराब रही है. वह रन बनाना तो दूर क्रीज पर टीक भी नहीं पा रहे हैं. रोहित इस बार पहले मुकाबले में 4 गेंद खेलकर बिना खाता खोले आउट हो गए थे. वहीं, दूसरे मैच में भी उन्होंने 4 गेंद ही खेली और 8 रन बनाकर अपने विकेट गंवा बैठे. हालांकि, रोहित का ये खराब फॉर्म आईपीएल के पिछले सीजन में भी देखने को मिला था.

पिछली 10 पारियों में बुरी तरह हुए फेल

आईपीएल में रोहित की पिछली 10 पारियों की बात की जाए तो वह सिर्फ 1 बार ही अर्धशतक लगा सके हैं. ये अर्धशतक उन्होंने पिछले सीजन के आखिरी मैच में मारा था. इसके अलावा वह 6 बार दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके हैं और सिर्फ 2 बार ही 30 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. आईपीएल में रोहित का रिकॉर्ड काफी प्रभावशाली रहा है, जहां उन्होंने पांच बार अपनी टीम को खिताब दिलाया और 6000 से ज्यादा रन बनाए हैं. लेकिन पिछली 10 पारियों के आंकड़ें उनके कद और प्रतिभा के हिसाब से काफी खराब हैं. यह आंकड़ा तब और चौंकाने वाला लगता है, जब हम उनके आईपीएल करियर के शानदार रिकॉर्ड को देखते हैं, जिसमें दो शतक और 43 अर्धशतक के साथ उन्होंने 6636 रन बनाए हैं.

हालांकि, यह ध्यान देने वाली बात है कि आईपीएल 2025 का सीजन अभी शुरूआती दौर में है और रोहित जैसे अनुभवी खिलाड़ी के लिए फॉर्म में वापसी करना कोई बड़ी बात नहीं होती है. फिर भी, पिछले 10 पारियों में लगातार बड़े स्कोर की कमी ने रोहित पर सवाल खड़े किए हैं. रोहित इस बार मुंबई के सबसे महंगे खिलाड़ियों में से एक हैं. उन्होंने 16.30 करोड़ रुपए मिले हैं, जो उनके प्रदर्शन के हिसाब से टीम को भारी पड़ते नजर आ रहे हैं.

Related Articles

Back to top button