ब्रेकिंग
आतंक का शिकार हुए लोगों को मिलेगा इंसाफ, जम्मू-कश्मीर सरकार ने जारी की हेल्पलाइन बेवफा सनम! पति ने दिलाई ANM की नौकरी, पत्नी पड़ गई दूसरे के प्यार में; रच डाली हत्या की साजिश गाजियाबाद कोर्ट में खराब हुई लिफ्ट, लोगों की अटकी सांसें; वकीलों ने किया रेस्क्यू कल ‘भारत बंद’ का आह्वान, जानें क्यों होगी हड़ताल और किन सेवाओं पर हो सकता है असर अब सरकारी कर्मचारी को बिना अनुमति गिरफ्तार नहीं कर सकेगी पुलिस, कहां बना ये नया नियम? मंत्री गुलाबो देवी के सड़क हादसे का CCTV, देखें कैसे एक-दूसरे से टकराईं गाड़ियां प्रॉपर्टी विवाद, 4 लाख में सुपारी और 3 शूटर… अशोक साव ने ही गोपाल खेमका को मरवाया, पटना पुलिस का खुल... 1 नवंबर से दिल्ली-NCR में लागू होगी नो-फ्यूल पॉलिसी, पहले से इतने सख्त होंगे नियम पंजाब में Encounter, कपड़ा व्यापारी की हत्या करने वाले दोनों शूटर ढेर ChatGPT का इस्तेमाल करने वाले रहें Alert! हैरानीजनक खुलासा
हरियाणा

MP में 20 साल पुराने मदरसे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर था कब्जा

पन्ना : वक्फ कानून बनने के बाद मध्य प्रदेश में पहली बार मदरसे पर बुलडोजर चला। आरोप है कि मदरसे में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही थी। जहां पन्ना नगर के वार्ड क्रमांक 26 पुराना पन्ना बीड़ी कॉलोनी में सरकारी जमीन पर बने मदरसे को गिराया गया। बीते रोज मुस्लिम समाज के कुछ लोगों की शिकायतों और सांसद विष्णु दत्त शर्मा की प्रतिक्रिया के बाद तहसीलदार ने कार्रवाई की गई। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार ने दो दिन के भीतर मदरसा गिराने का नोटिस जारी किया था। इसके बाद मदरसा संचालक ने शुक्रवार को खुद ही मदरसा गिराने का काम शुरू करवा दिया। इस काम को करीब एक दर्जन लोगों ने अंजाम दिया।

20 सालों संचालित था अब गिराया गया

मदरसा के सदस्य जाकिर अली और मोहम्मद नसीम बताते हैं कि यह मदरसा पिछले 20 सालों से संचालित हो रहा था। पहले यह क्षेत्र ग्राम पंचायत के अधीन था और मदरसा पंचायत की इजाजत से बनाया गया था। अब यह क्षेत्र नगर पालिका के अधीन आ गया है।

अवैध गतिविधियों के भी आरोप

यहां मदरसे में अवैध गतिविधियों का भी आरोप लगा है। मदरसा सदस्यों का कहना है कि मुस्लिम समाज के कुछ लोगों ने मदरसे में अवैध गतिविधियों का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। उनकी मांग है कि प्रशासन को मदरसे की गतिविधियों की जांच करनी चाहिए ताकि शिकायत की सच्चाई सामने आ सके। साथ ही शिकायतकर्ताओं की गतिविधियों की भी जांच होनी चाहिए कि आखिर ये सब चल क्या रहा है और इसके पीछे का मकसद क्या है।

Related Articles

Back to top button