ब्रेकिंग
Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड... Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड... Crime in Bhopal: राजधानी में खौफनाक वारदात! ई-रिक्शा चालक ने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को चाकू से रे... AIIMS News: एम्स से मोहभंग! आखिर क्यों संस्थान छोड़ रहे हैं दिग्गज डॉक्टर्स? जानें इस्तीफे की 5 बड़ी... PM Modi in Bengaluru: "कांग्रेस सत्ता की भूखी है!" बेंगलुरु में पीएम मोदी का वार— कहा, मौका मिलते ही... Shocking Murder: मासूम भतीजे की कातिल निकली बड़ी मम्मी; जान से मारकर कचरे में छिपाया शव, पुलिस ने कि... Sultanpur Crime: पति गया था बेटे-बहू से मिलने, पीछे से बुजुर्ग पत्नी की बेरहमी से हत्या; सुल्तानपुर ... IPL 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी के आगे बेबस हुए गेंदबाज! दिग्गज राशिद खान ने ऐसे किया शिकार, वीडि... Raja Shivaji Box Office Day 9: रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' ने पकड़ी रफ्तार; दूसरे शनिवार को की जबर...
देश

दिवाली के तीन दिन बाद भी दमघोंटू दिल्ली की हवा, राजधानी में छाई गहरी धुंध…AQI 437 तक पहुंचा

दिल्ली में रविवार सुबह ठंड रही और न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के हिसाब से सामान्य है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने यह जानकारी दी। विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े 8 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 70 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन में तेज हवाएं चलने के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के समीर ऐप के मुताबिक रविवार सुबह आठ बजे शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 437 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में आता है, वहीं शनिवार को यह 449 था। प्रतिबंध के बावजूद दिवाली पर बड़े पैमाने पर पटाखे चलाए जाने, पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने की घटनाओं में वृद्धि के कारण दिल्ली में हवा की गुणवत्ता पांच साल में सबसे खराब हो गई थी।

गुरुवार (4 नवंबर) की रात को शहर का AQI गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में भी दिवाली के बाद प्रदूषण काफी बढ़ गया। NCR का गाजियाबाद रविवार को सबसे अधिक प्रदूषित रहा। समीर ऐप के अनुसार रविवार को गाजियाबाद में AQI 456 दर्ज किया गया, जबकि नोएडा में 454 और ग्रेटर नोएडा में यह 381 दर्ज किया गया। वहीं, फरीदाबाद में AQI 372, गुरुग्राम में 439, बागपत में 445 AQI दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button