ब्रेकिंग
Tragic Incident in Gumla: मानसिक बीमारी से परेशान मां ने बच्चों के साथ कुएं में लगाई छलांग? जांच में... Delhi Crime News: छतरपुर में 11 वर्षीय बच्ची का अपहरण और हत्या; कैब ड्राइवर बाशु कुमार गिरफ्तार Jaipur Metro Phase-2: प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को करेंगे शिलान्यास; 13 हजार करोड़ की सौगात Yamuna Bazar Encroachment: दिल्ली के यमुना बाजार में चला प्रशासन का बुलडोजर, अवैध निर्माण पर बड़ी कार... Lohagad Fort Murder Case: केतन अग्रवाल की हत्या की खौफनाक साजिश; मंगेतर सिया गोयल ने प्रेमी के साथ म... Akash Deep Marriage: टीम इंडिया के गेंदबाज आकाश दीप बंधे शादी के बंधन में, वाराणसी में हुई आलीशान शा... Venezuela Earthquake News: वेनेजुएला में 126 साल का सबसे भीषण भूकंप; 7.5 तीव्रता के झटकों से कांपी ध... Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ...
देश

PMLA मामला : प्रफुल्ल पटेल दूसरे दिन ईडी के समक्ष पेश हुए

नई दिल्ली: पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री एवं राकांपा नेता प्रफुल्ल पटेल कई करोड़ रुपए के कथित उड्डयन घोटाले के कारण एयर इंडिया को हुए घाटे से संबंधित धन शोधन मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को लगाातर दूसरे दिन पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के सामने पेश हुए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पटेल पूर्वाह्न करीब 10 बजे यहां एजेंसी के मुख्यालय में उसके समक्ष पेश हुए। एजेंसी ने सोमवार को भी उनसे पूछताछ की थी। मामले के जांच अधिकारी ने सोमवार को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत सोमवार को पटेल का बयान दर्ज किया था और ऐसा बताया जा रहा है कि पटेल ने एजेंसी के साथ सहयोग किया।

अधिकारियों ने बताया था कि राज्य सभा सदस्य पटेल से मंगलवार को फिर से पेश होने को कहा गया था क्योंकि पूछताछ और उनके बयानों की रिकॉर्डिंग अभी जारी है। यह मामला अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों के लिए हवाई स्लॉट्स तय करने में कथित अनियमितताओं को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज की गई आपराधिक शिकायत से सामने आया। इसमें राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया को घाटा हुआ। जांच एजेंसी ने अदालत में हाल ही में जो आरोपपत्र दायर किया उसमें पटेल (62) को ऐसे व्यक्ति के तौर पर नामजद किया गया जिसे उड्डयन लॉबिस्ट दीपक तलवार जानता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button