ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...
खेल

शोएब अख्तर का बयान, ‘भारत तो पाकिस्तान के साथ काम करने को मर रहा है, युद्ध नहीं करना चाहता’

नई दिल्ली भारत और पाकिस्तान के रिश्ते को लेकर तमाम दिग्गज अपनी अपनी राय देते रहते हैं। पूर्व पाकिस्तानी तेज गेंदबाज ने शोएब अख्तर ने एक चैट शो पर कहा कि भारत उनको कभी भी बुरा नहीं लगा और ना ही वो पाकिस्तान से कभी युद्ध करना चाहता है। अख्तर ने तो कहा कि भारत तो पाकिस्तान के साथ काम करने के लिए मरा जा रहा है।

शोएब अख्तर ने एक चैट शो के दौरान कहा, “भारत बहुत ही अच्छी जगह है, वहां के लोग भी बहुत ही बेहतरीन हैं। मुझे तो कभी ऐसा नहीं लगा कि उनको पाकिस्तान से कोई दुश्मनी है या किसी तरह का युद्ध चाहिए,लेकिन जब कभी भी मैं उनके टीवी को देखता हूं तो ऐसा लगता है मानो कल ही युद्ध होने वाली है।”

पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज ने कहा, “मैंने भारत के काफी भागों में यात्रा की है और देश को बहुत ही करीब से देखा है। आज मैं यह कह सकता हूं कि भारत पाकिस्तान के साथ काम करने को मर रहा है।”

मुझे उम्मीद है भारत इस घाटे को आने नहीं देगा और उम्मीद करता हूं कि वो बेहतर करें, लेकिन जो कुछ भी इस वक्त हो रहा है वो तो बहुत ही दुर्भाग्यशाली है।

कोरोना वायरस की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग पर पड़े असर के बाद अख्तर ने चीन पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जब उपर वाले ने खाने के लिए इतनी सारी चीजें बनाई है तो फिर कोई चमगादड़, कुत्ते और बिल्लियों को कैसे खा सकता है। चीन की वजह से यह बीमारी पूरी दुनिया में फैसी है। बड़े दिनों बाद पाकिस्तान में क्रिकेट लौटा था जिसे कोरोना की वजह से काफी नुकसान पहुंचा है।

गौरतलब है पाकिस्तान सुपर लीग के मुकाबलों को खाली स्टेडियम में कराए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए एक-एक कर सभी विदेशी खिलाड़ी पाकिस्तान छोड़कर अपने देश लौट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button