ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

वीजा एवं यात्रा संबंधी सवालों के जवाब देने के लिए गृह मंत्रालय ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, 24 घंटे

नई दिल्लीः सरकार ने कोरोना वायरस के प्रकोप के मद्देनजर वीजा और यात्रा पाबंदियों के बारे में प्रश्नों का उत्तर देने और भारत में विदेशियों को दूतावास सेवाएं हासिल करने में सहयोग पहुंचाने के लिए मंगलवार को एक हेल्पलाइन नंबर और ई-मेल आईडी जारी किया। केंद्रीय गृह मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले आव्रजन ब्यूरो ने ये सेवाएं शुरू की हैं जो सप्ताह के सातों दिन-24 घंटे उपलब्ध होंगी। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट किया कि फोन नंबर 011-24300666 है और ईमेल आईडी Support.covid19-boi@gov.in है।

देश में कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामले के मद्देनजर केंद्र सरकार ने सोमवार को यूरोपीय संघ के देशों, तुर्की और ब्रिटेन के यात्रियों पर 18 मार्च से 31 मार्च तक प्रवेश पर रोक लगा दी थी। सरकार पहले ही भारतीय नागरिकों से सभी गैर जरूरी विदेश यात्राओं से बचने का आह्वान कर चुकी है।

मुंबई में 63 वर्षीय एक व्यक्ति की कोरोना वायरस के कारण हुई मौत के बाद भारत में मंगलवार को इसके कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या बढ़कर 126 हो गई है। सरकार की तरफ से जारी एक अतिरिक्त यात्रा परामर्श के मुताबिक, सरकार ने अफगानिस्तान, फिलिपीन और मलेशिया से आने वाले यात्रियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

देश के 15 राज्यों और केंद्र शासित क्षेत्रों से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 140 मामले सामने आए हैं। इन संक्रमित लोगों में 22 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनुराग भार्गव ने कहा कि नए मामलों में से दो नोएडा से सामने आए हैं। इनमें से एक हाल ही में फ्रांस से लौटा था और पहले से ही पृथक किया गया है। दूसरे मरीज को भी पृथक कर दिया गया है। बेंगलुरु में भी सोमवार देर रात कोविड-19 से दो और लोग संक्रमित पाए गए।

Related Articles

Back to top button