ब्रेकिंग
Palamu Crime News: अंधविश्वास के खौफनाक खेल में बुजुर्ग की निर्मम हत्या, झाड़-फूंक का आरोप लगाकर गला... Palamu Crime News: रेहला में ग्रासिम इंडस्ट्रीज लिमिटेड के 7 स्टाफ क्वार्टरों में भीषण चोरी, दुर्गा ... Police Smaran Divas Jharkhand: रांची समेत पूरे राज्य में मनाया गया पुलिस संस्मरण दिवस, कर्तव्य के दौ... Ranchi Rare Snake Rescue: रांची में हरियाणा के युवक से दुर्लभ रेड सैंड बोआ सांप बरामद, अंतरराष्ट्रीय... Palamu Crime News: पलामू में दुर्गा पूजा से लौट रही महिला का अपहरण कर हत्या, धान के खेत से मिला शव— ... Deoghar Sindoor Khela News: देवघर में बंगाली परंपरा के साथ धूमधाम से मनाया गया सिंदूर खेला, महिलाओं ... BJP Mission 2029 Jharkhand: झारखंड में कमल खिलाने के लिए बीजेपी का बड़ा प्लान, राष्ट्रीय अध्यक्ष नित... Ranchi PPK College NCC News: रांची के पीपीके कॉलेज में निलंबित एनसीसी यूनिट को बहाल कराने की मांग ते... Koderma Murder Case: अवैध संबंध के चक्कर में पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को दी दर्दनाक मौत, झोलाछा... Haryana Congress Campaign: हरियाणा में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, AICC ने नियुक्त ...
मध्यप्रदेश

दमोह के फर्जी डॉक्टर के घर पर मिली फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने की मशीन

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पकड़े गए फ़र्जी डॉक्टर एन जॉन कैम की पुलिस रिमांड के चौथे की गई पूछताछ में दमोह एसपी श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने खुलासा करते हुए बताया कि जांच के दौरान फर्जी डॉक्टर के प्रयागराज स्थित घर पर दोबारा सर्चिंग की गई। जिसमें पूरी की पूरी फर्जी डॉक्यूमेंट बनाने की एक लैब बरामद की गई है जिसमें कई फर्जी डॉक्यूमेंट प्रिंटर, सीले,डॉक्यूमेंट बनाने वाले पेपर, आधार कार्ड, और कई आईडी कार्ड भी बरामद हुए हैं।

वहीं कानपुर में डॉक्टर के परिवार से भी पुलिस ने पूछताछ की है, दमोह एसपी की माने तो फर्जी डिग्री की एक एफआईआर 2013 में नोएडा में इसी डॉक्टर के खिलाफ की गई थी, इसके बाद से यह फरार बताया जा रहा था।

इस बात को लेकर नोएडा पुलिस से दमोह पुलिस का पत्राचार लगातार जारी है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि फर्जी डॉक्टर पहले भी देश के कई हिस्सों में फर्जी डॉक्टरी कर चुका है और लोगों को मौत के घाट उतार चुका है।

Related Articles

Back to top button