ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...
विदेश

Maryam Nawaz Jet: शानदार सोफा, बेडरूम और हाई-टेक फीचर्स; देखें मरियम नवाज के नए विमान की Inside Photos

पाकिस्तान के पंजाब की सियासत में इन दिनों एक विमान सबसे ज्यादा चर्चा में है. वो भी ऐसा-वैसा नहीं, 10 अरब रुपये का लग्जरी जेट. चर्चा है कि 2019 में बना Gulfstream G500 विमान मुख्यमंत्री मरियम नवाज लिए लिया गया है. हालांकि सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसकी खुलकर पुष्टि नहीं की है, लेकिन एक ऐसी नौकरी विज्ञापन ने मामला गरमा दिया जिसमें खास तौर पर इसी मॉडल पर प्रशिक्षित पायलट की मांग की गई थी.

ओपन सोर्स एविएशन ट्रैकिंग और रणनीतिक मामलों के जानकारों के मुताबिक यह विमान पहले अमेरिका में N144S रजिस्ट्रेशन के साथ उड़ान भरता था. अब इसे वीआईपी उड़ानों के लिए इस्तेमाल किए जाने की बात सामने आ रही है. यह विमान आमतौर पर बड़े देशों के राष्ट्राध्यक्षों या टॉप कॉरपोरेट सीईओ द्वारा इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में अगर किसी प्रांतीय सरकार के पास यह जेट है, तो जाहिर है लोगों के मन में सवाल उठेंगे. आखिर यह विमान कितना खास है? आइए आसान भाषा में समझते हैं.

कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश

एविएशन इंडस्ट्री के अनुमान के अनुसार इस जेट की कीमत 38 से 42 मिलियन डॉलर के बीच बताई जा रही है. यानी पाकिस्तानी रुपये में देखें तो यह रकम 10 अरब रुपये से भी ज्यादा बैठती है. विमान की कीमत उसकी अंदरूनी सजावट और रखरखाव की स्थिति पर निर्भर करती है. इतनी बड़ी रकम में खरीदे गए इस जेट को लेकर स्वाभाविक तौर पर सवाल उठ रहे हैं कि पाकिस्तान जिसकी अर्थव्यवस्था चरमराई हुई ऐसे में क्या यह जरूरत थी या शौक?

अंदर से किसी फाइव-स्टार होटल से कम नहीं

इस विमान की असली चमक उसके केबिन में नजर आती है. अंदर का इंटीरियर पूरी तरह कस्टमाइज किया जा सकता है. इसमें एक साथ 19 लोग आराम से बैठ सकते हैं और 8 लोग सो भी सकते हैं. सोफा जैसी मुलायम सीटें, मीटिंग या डाइनिंग के लिए अलग स्पेस, आगे या पीछे गैली (रसोई) का विकल्प, यहां तक कि एंटरटेनमेंट रूम या अलग लाउंज भी बनाया जा सकता है.

दो बड़े दिवान और चार बड़े पैनोरमिक ओवल विंडो के जरिए भरपूर रोशनी मिलती है. बिजनेस जेट में सबसे बड़े माने जाने वाले 14 खिड़कियां इसे और खास बनाती हैं. सबसे बड़ी बात केबिन में 100% ताज़ी हवा का सिस्टम और कम केबिन ऊंचाई का दबाव, जिससे लंबी उड़ान के बाद भी यात्री थकान महसूस नहीं करते.

रफ्तार और रेंज: लंबी दूरी की लग्जरी उड़ान

G500 लंबी दूरी तय करने वाला हाई-स्पीड जेट है. यह करीब 4,500 नॉटिकल मील (करीब 8,300 किलोमीटर) तक बिना रुके उड़ सकता है. इसकी अधिकतम रफ्तार मैक 0.925 तक जाती है, जो बिज़नेस एविएशन में काफी तेज मानी जाती है.

कम उड़ान घंटों में ज्यादा दूरी तय करने का मतलब है कम मेंटेनेंस ब्रेक, ज्यादा समय उपलब्ध और क्रू भी तरोताजा रहता है. यही वजह है कि इसे अक्सर बड़े उद्योगपति और राष्ट्राध्यक्ष इस्तेमाल करते हैं.

Related Articles

Back to top button