ब्रेकिंग
UPITS 2026: उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला 'ब्रांड योगी' और सुशासन का जीवंत प्रमाण, CA पवन ... Kanker News: कांकेर में सरंगपाल महानदी पुल से बुजुर्ग ने लगाई छलांग, मोपेड और मोबाइल छोड़कर नदी में ... Bank Strike News: 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल, झारखंड में 60,000 करोड़ का कारोबार होगा ... MMDR Act 2026: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का झारखंड सरकार पर हमला, गिनाए संशोधन कानून के फायदे Ashish Agarwal BJP: राष्ट्रीय मीडिया संयोजक आशीष अग्रवाल की नई पहल, ग्वालियर में 'नो होर्डिंग-बैनर' ... Katni News: कटनी जिला अस्पताल की तीसरी मंजिल से महिला ने लगाई छलांग, हालत गंभीर Morena Crime News: थाने से 100 मीटर दूर बदमाशों का आतंक, FIR कराकर लौट रहे 3 लोगों पर जानलेवा हमला MP News: भोपाल मास्टर प्लान 2047 में मकान-दुकान होंगे साथ, CM मोहन यादव ने मांगे सुझाव, जानें बड़ी ब... Ganesh Visarjan Tragedy: महाराष्ट्र के पालम में विसर्जन के दौरान 2 युवक नदी में डूबे, रेस्क्यू ऑपरेश... Farmers Relief Maharashtra: फडणवीस सरकार का बड़ा फैसला, 75% राज्य सूखाग्रस्त, बिजली बिल और कर्ज में ...
उत्तरप्रदेश

सास ने ही दिलाया था प्रेमी दामाद को मोबाइल, साथ भागने से पहले घंटों तक…

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ की सास और होने वाले दामाद की लव स्टोरी इन दिनों सुर्खियों में है. अपनी बेटी के होने वाले पति यानी प्रेमी दामाद के साथ भागने वाली महिला का नाम सपना है, जिसकी 18 वर्षीय बेटी का राहुल नाम के शख्स से चार महीने पहले रिश्ता तय हुआ था और दोनों की 16 अप्रैल को शादी होने वाली थी, लेकिन इससे पहले ही सास और दामाद 6 अप्रैल को भाग गए.

दोनों के भागने के बाद से इस मामले में नए-नए खुलासे हो रहे हैं. सपना के पति ने इस मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और बताया था कि उनकी पत्नी घर से 5 लाख के जेवरात और करीब साढ़े तीन लाख रुपये कैश लेकर होने वाले दामाद के साथ भाग गई है. अब महिला के पति यानी सास सपना के पति जितेंद्र ने बताया कि होने वाले दामाद को उसकी पत्नी ने ही फोन दिलाया था.

घंटों तक फोन पर करते थे बातें

जितेंद्र ने बताया कि उसकी पत्नी ने ही जिद करके दामाद राहुल को मोबाइल दिलाया था. इसके बाद जब भी दामाद का फोन आता था तो उसकी बेटी तो दामाद से कम बात करती थी और सास ज्यादा करती थी. दामाद भी बेटी से एक-दो मिनट बात करता था, जबकि सास और दामाद की घंटों-घंटों फोन पर बातें होती थीं. वह दोनों पूरे-पूरे दिन बात करते रहते थे. मुझे शुरू में कुछ शक हुआ था, लेकिन फिर मैंने बात को नजरअंदाज कर दिया था. अब ये बातें सामने आ रही हैं.

गुजरात में होने की मिली जानकारी

इसके साथ ही जितेंद्र ने ये भी कहा कि अब उनका उनकी पत्नी से कोई रिश्ता नहीं है. बस वह सामान वापस कर दे. पुलिस सास और प्रेमी दामाद की तलाश में जुटी हुई है. उनकी लोकेशन को लगातार ट्रैस किया जा रहा है. पहले उत्तराखंड के रुद्रपुर में ढूंढा था, लेकिन वह वहां पर नहीं मिले थे. अब पुलिस को उनके गुजरात में होने की जानकारी मिली है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों एक साथ गुजरात में हैं.

Related Articles

Back to top button