ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...
मध्यप्रदेश

फैक्ट्री में घुसते ही चक्कर खाकर गिर गया मजदूर, हुई मौत

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में फैक्ट्री में काम करने गए एक मजदूर की अचानक मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि मजदूर की तबीयत बिगड़ गई थी। इस घटना की सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंच गई थी, पुलिस ने मजदूर के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक जांच में हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है।

यह घटना बाणगंगा थाना क्षेत्र की है। जहां कैलाश लोधी पुत्र लच्छू लोधी अचानक चक्कर खाकर गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कैलाश लोधी अचानक चक्कर खाकर गिरते हुए दिखाई दे रहा है। कैलाश अपने बच्चों और पत्नी के साथ पटेल नगर में रहता था और मजदूरी का काम करता था।

कैलाश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह का कहना है कि अभी मामले की जांच की जा रही है पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button