ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
राजस्थान

भाभी से पड़ोसी का चल रहा था अफेयर, देवर को पता चला तो प्रेमी ने लगा दिया ठिकाने

राजस्थान के कोटा में शुक्रवार को एक युवक की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है. इस वारदात से ज्यादा सनसनीखेज वारदात की वजह निकल कर आई है. पता चला कि युवक की हत्या उसकी भाभी के प्रेमी ने अपने दोस्त के साथ मिलकर की है. दरअसल युवक को अपनी भाभी के अवैध संबंधों का पता चल गया था. ये पूरी घटना कोटा जिले के डोळ्या गांव की है. पुलिस ने मृतक का शव जंगल से बरामद कर लिया है.

शुरुआती जांच में पता चला है कि गांव के रहने वाले हेमराज और उसके दोस्त बबलू ने ही 25 साल के युवक भंवरलाल भील की हत्या की है. पुलिस को दोनों की तलाश है. बताया जा रहा है कि डोळ्या गांव निवासी भंवरलाल भील की हत्या तब की गई जब वो जंगल में गोंद तोड़ने के लिए गया था. क्योंकि गोंद तोड़ने गया युवक घर ही नहीं लौटा. इसके बाद परिवार वालों ने उसकी तलाश शुरू की.

देवर की कर दी हत्या

परिवार वालों को तलाश करते-करते करीब डेढ़ से 2 किलोमीटर दूर जंगल में भंवरलाल भील का शव मिला. उसके पैर बेल्ट से बंधे हुए थे. जानकारी के अनुसार, डंडे से हमला कर उसे मारा गया. उसका मोबाइल भी नहीं मिला. वर्तमान में मृतक भंवरलाल अपनी भाभी के साथ रहता था. उसका बड़ा भाई किसी मामले में जेल में बंद है.

भाभी का पड़ोसी से चल रहा था अफेयर

वहीं इस पूरे मामले में रानपुर थाना प्रभारी रामविलास मीणा ने बताया कि इस घटना को लेकर मृतक भंवरलाल भील के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगया है कि पड़ोस में रहने वाले हेमराज और बबलू ने उनके भतीजे की हत्या की है. उनकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. हमेराज का दो-तीन साल से भंवरलाल की भाभी से प्रेम संबंध चल रहा था.

रानपुर थाना प्रभारी ने बताया कि भंवरलाल का बड़ा भाई पिछले एक साल से जेल में है. पति के जेल जाने के बाद महिला हेमराज से ज्यादा मिल रही थी. यह बात भंवरलाल को मालूम हुई तो वो हेमराज को टोकता था. दोनों झगड़े भी थे. ऐसे में मौका पाकर हेमराज और बबलू ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है.

Related Articles

Back to top button