ब्रेकिंग
PM Modi Europe Tour 2026: पीएम मोदी का 5 देशों का महादौरा, UAE से लेकर इटली तक दिखेगी भारत की धाक Indian Army & Navy: थल सेना और नौसेना के बीच ऐतिहासिक समझौता, 'ऑपरेशन सिंदूर' जैसी ताकत बढ़ाने पर जो... कलकत्ता हाई कोर्ट में काला कोट पहनकर पहुंचीं ममता बनर्जी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने स्टेटस पर उठाए सव... Defence Minister Rajnath Singh: 'ऑपरेशन सिंदूर' पर राजनाथ सिंह की हुंकार- दुश्मन को घर में घुसकर मार... Alirajpur Murder: आलीराजपुर में 'ब्लाइंड मर्डर' का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत... Maharashtra News: महाराष्ट्र में मंत्रियों के काफिले में 50% की कटौती, सीएम फडणवीस बुलेट से पहुंचे व... Voter List Revision 2026: दिल्ली, पंजाब और कर्नाटक समेत 16 राज्यों में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण का ऐलान BRICS Foreign Ministers Meeting: जयशंकर का बड़ा बयान- सैन्य शक्ति और प्रतिबंध नहीं, संवाद से निकलेगा... Purnia Crime News: पूर्णिया के गैरेज में महिला से गैंगरेप, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार Delhi News: दिल्ली में अब हफ्ते में 2 दिन 'वर्क फ्रॉम होम', सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान
दिल्ली/NCR

गोवा जैसी साफ होगी दिल्ली की हवा! हो गई तैयारी, इन 5 कदमों से होगा बदलाव

दिल्ली की वायु गुणवत्ता तमाम सरकारों के लिए समस्या रही है. दिल्ली सरकार एक्यूआई के बढ़ते स्तर को लेकर चिंतित है. सोमवार को दिल्ली में बिगड़ते एक्कयूआई के बीच राज्य के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने एक अपातकालीन बैठक की. इस बैठक में प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) के अध्यक्ष, सचिव (पर्यावरण) और प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

सिरसा ने इस बैठक में वायु गुणवत्ता के बढ़ते स्तर पर चिंता जताई. साथ ही स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि वो समन्वित और समयबद्ध कार्रवाई करें. सिरसा ने अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि पर्यावरण की जिम्मेदारी किसी एक डिपार्टमेंट की नहीं है. ये एक सामुहिक कर्तव्य है.

देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं-सिरसा

मंत्री ने एमसीडी और डीपीसीसी टीमों को निर्देश दिया कि वो अपनी दैनिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें. साथ ही बार-बार उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कर्रवाई की बात कही. उन्होंने कहा कि दिल्ली में देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. अधिकारी इसे स्वास्थ्य आपातकाल के रूप में ले. उन्होंने जन जागरूकता अभियान तेज करने के भी निर्देश दिए.

दिए गए ये निर्देश

  1. अत्यधिक प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों, संस्थानों और निर्माण स्थलों की पहचान की जानी चाहिए. उन पर कार्रवाई होनी चाहिए.
  2. जो निर्माण कार्य धूल नियंत्रण मानदंडों का उल्लंघन करते पाए जाएं वो तत्काल सस्पेंड किए जाने चाहिए.
  3. परियोजना स्थलों और प्रदूषण हाटस्पाट पर पानी का छिड़का किया जाना चाहिए. साथ ही एंटी-स्मॉग गन की तैनाती की जानी चाहिए.
  4. स्कूल क्षेत्रों और अस्पतालों सहित जो भी संवेदनशील क्षेत्र हैं वहां वास्तविक समय पर एक्यूआई की निगरानी की जानी चाहिए.
  5. जो कच्ची सड़कें और खुले डंपिंग प्वाइंटस द्वितीयक धूल प्रदूषण का कारण बन रहे हैं उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए.

दिल्ली में हीट एक्शन प्लान 2025 लॉन्च

आपको ये भी बताते चलें कि दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी के खतरों से बचाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को महत्वाकांक्षी दिल्ली हीट एक्शन प्लान 2025 लॉन्च किया. इसके तहत राष्ट्रीय राजधानी में 3 हजार वाटर कूलर डिस्पेंसर लगाए जाएंगे. साथ ही राहगीरों के लिए फुटपाथ पर कूलिंग शेड बनाए जाएंगे.

एक्शन प्लान में क्या है खास

  • राजधानी में 3 हजार वाटर कूलर लगाए जाएंगे. कूलिंग शेड बनाए जाएंगे.
  • मौसम विभाग जब भी लू दिल्ली में लू की चेतावनी जारी करेगा उसे समय रहते लोगों के पास पहुंचाया जाएगा.
  • बड़े सतर पर स्कूली बच्चों को साथ रखकर जागरुकता अभियान चलेगा.
  • हीटवेव के मरिजों के लिए सरकारी अस्पताल में स्पेशल वार्ड बनाए जाएंगे.
  • नवजातों, बच्चों, सड़क विक्रेता, मजदूर और निर्माण कार्य की श्रेणी पर विशेष नजर रखी जाएगी.

Related Articles

Back to top button