ब्रेकिंग
छतरपुर: उद्घाटन से पहले ही केन नदी पर बने पुल में पड़ी दरारें, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल इंदौर से भोपाल तक कांग्रेस की 'युवा स्वाभिमान यात्रा': जीतू पटवारी ने सरकार पर साधा निशाना, शुरू की ... शहडोल स्वास्थ्य व्यवस्था पर फिर उठे सवाल: 108 एंबुलेंस के इंतजार में महिला की मौत, रास्ते में दिया ब... श्योपुर कलेक्टर शीला दाहिमा का सुरीला अंदाज: सावन सांस्कृतिक संध्या में लाइव सिंगिंग ने जीता लोगों क... सीधी: रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़े गए जिला अभियोजन अधिकारी, लोकायुक्त टीम को देख सड़क पर फेंके नोट रतलाम: खेत सीमांकन विवाद से परेशान किसान चढ़ा पानी की टंकी पर, 'शोले' के वीरू जैसा दिखा नजारा Ujjain News: स्कूल कैंपस से निकले छात्र और तालाब में डूबे, जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन की लापरवाही ... Jabalpur News: बरसाती नालों और खेतों में निकल रहे मगरमच्छ, वाइल्डलाइफ एक्सपर्ट ने लोगों को दी सतर्क ... Weather Update: दिल्ली में बारिश पर ब्रेक, यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट इंदौर मर्डर केस: सहायक डाक अधीक्षक उर्मिला सैनी की हत्या के 48 घंटे बाद भी आरोपी पति फरार, परिजनों क...
पंजाब

Gold ने तोड़े सारे Record, नई कीमत जानकर चौंक जाएंगे आप

इस साल की शुरूआत में सोने और चांदी की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। सोने (Gold) की कीमतों ने इस साल नया रिकॉर्ड बनाया है। बता दें कि सोने की कीमतों मे उछाल ने MCX पर भी नया रिकॉर्ड बनाया है। सोने का शादियों, त्योहारों और पूजा-पाठ जैसे हर खास मौके पर इसका महत्व होता है। आजकल सोने की चमक के साथ-साथ इसकी कीमतें भी आसमान छू रही हैं।

अगर बात करें तो 22 अप्रैल को जालंधर में सोने की कीमत 1 लाख रुपए को पार कर गई। 24 कैरेट सोना 101,000 रुपये प्रति 10 पर बिक रहा है। 22 कैरेट सोने की कीमत 93,930 रुपये और 23 कैरेट सोने की कीमत 98,480 रुपये है। चांदी की बात करें तो यह 97,400 रुपये प्रति किलोग्राम पर बिक रही है।

एमसीएक्स पर सोने का भाव 99,000 रुपए प्रति 10 ग्राम को भी पार कर गया है। आज सुबह इसकी कीमत बढ़ गई। सोमवार को MCX पर सोना  97,279 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। मंगलवार को यह 1,474 रुपये बढ़कर 98,753 रुपये पर खुला। इसके बाद इसने गति पकड़नी शुरू कर दी। सुबह 10:15 बजे यह 98,965 रुपये पर कारोबार कर रहा था। खबर लिखे जाने के समय सोना करीब 99,122 रुपये पर था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच तनाव के कारण सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,430 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गई। बता दें कि, पिछले साल 31 दिसंबर से अब तक सोने की कीमत में 20,850 रुपये या 26.41 प्रतिशत प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। चांदी की कीमत भी 500 रुपए बढ़कर 98,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में चांदी 98,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बंद हुई थी। हमेशा भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) द्वारा प्रमाणित हॉलमार्क वाला सोना ही खरीदें।

Related Articles

Back to top button