ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
मध्यप्रदेश

‘तुम्हारा भाई गंदा है, वो मेरे साथ…’, पैरों पर पति के लिए छोड़ा मैसेज, देवर का खोला काला चिट्ठा, फिर दे दी जान

देवर-भाभी का रिश्ता कभी दोस्तों जैसा, कभी मां-बेटे जैसा तो कभी बड़ी बहन और छोटे भाई जैसा होता है. लेकिन कुछ लोग इन रिश्तों का लिहाज नहीं करते. ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के मऊगंज से सामने आया है. यहां देवर की हरकतों से परेशान होकर भाभी ने अपनी जान दे दी. मरने से पहले पति के लिए पैरों पर एक मैसेज छोड़ा. इसमें देवर की करतूतों के बारे में बताया.

मामला नईगढ़ी थाना क्षेत्र के वार्ड-8 का है. यहां एक शादीशुदा महिला ने पैरों में सुसाइड नोट लिख खुदकुशी कर ली. मृतका की पहचान 27 साल की मंजू साकेत के रूप में हुई. उसका शव उसके घर में फंदे पर लटकता मिला. घटना के वक्त परिवार के बाकी लोग खलिहान में फसल गहाई कर रहे थे. मृतका का देवर और भतीजी घर लौटे तो फंदे पर शव देखकर उनके होश उड़ गए.

आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया. पुलिस ने बताया कि मृतका के पैर पर सुसाइड नोट लिखा मिला है. उसमें मंजू ने अपने देवर अंकुश पर गंभीर आरोप लगाए हैं. लिखा है- देवर मुझे गंदी नजरों से देखता है. जब मैं उसका विरोध करती हूं तो वो मुझे धमकी भी देता है.

‘अंकुश को छोड़ मत’

मृतका ने यह सुसाइड नोट अपने पति के नाम लिखा है. उसने लिखा- जब से मेरी मम्मी दुनिया छोड़कर गई है, तब से मैं तुमको अपनी मम्मी पापा ही मानी हूं. तुम भी मुझसे बहुत प्यार करते हो. लेकिन तुम्हारा भाई अंकुश बहुत गंदा है. वह मुझे गंदी नजर से देखता है. जब मैं उसे ऐसा करने के लिए टोकती हूं तो वो झगड़ा करता है. मैंने कई बार सोचा कि तुम्हें सब कुछ बता दूं, लेकिन मैं तुमसे नहीं बता पाती थी. मुझे डर लगता था कि कहीं तुम कुछ कर न लो. मैं तो जा रही हूं इस दुनिया से मगर अंकुश को छोड़ना मत. वो गंदा है.

भाई ने लगाए गंभीर आरोप

मंजू के शरीर पर चोटों के कई निशान भी पाए गए हैं. मृतका के भाई गोविंद ने आरोप लगाया- मेरी बहन की हत्या कर उसे लटकाया गया है. उसने सास, ससुर और देवर के खिलाफ गंभीर आरोप लगा निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मामला संदिग्ध मानते हुए गंभीरता से जांच शुरू कर दी है. मृतका के पति से भी पूछताछ की जा रही है. उधर, पत्नी की मौत के बाद से पति सदमे में है. उसका रो-रोकर बुरा हाल है.

Related Articles

Back to top button