ब्रेकिंग
Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु...
मनोरंजन

कपूर और खान ही नहीं, साउथ का सुपरस्टार भी था इस फिल्म का हिस्सा, फिर भी डूब गई 180 करोड़ में बनी मूवी

हिंदी सिनेमा के मशहूर अभिनेता आमिर खान ने अपने करियर की पहली ही फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ ब्लॉकबस्टर दी थी. वहीं भारत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘दंगल’ देने का रिकॉर्ड भी आमिर खान के नाम ही दर्ज है. लेकिन आमिर के खाते में कई फ्लॉप फिल्में भी आई हैं. बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से कहर बरपाने वाले आमिर की कई पिक्चर्स दर्शकों के लिए तरस भी गई थी.

आज बात आमिर खान के करियर की एक ऐसी ही फिल्म की जिसके लिए उन्होंने खूब मेहनत की थी और फैंस के साथ ही मेकर्स को भी इससे काफी उम्मीदे थीं, लेकिन ये पिक्चर बुरी तरह पिट गई थी. इसका नाम है ‘लाल सिंह चड्ढा’. लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान ने करीना कपूर खान के अपोजिट काम किया था. लेकिन दोनों बड़े स्टार्स की ये पिक्चर बुरी तरफ फ्लॉप हुई थी. ये अपने बजट का आधा भी नहीं वसूल पाई थी और इससे मेकर्स को 120 करोड़ का भारी भरकम नुकसान झेलना पड़ा था.

180 करोड़ में बनी थी ‘लाल सिंह चड्ढा’

लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान ने एक सिख व्यक्ति का किरदार निभाया था. ये हॉलीवुड फिल्म ‘फॉरेस्ट गंप’ (Forrest Gump) की हिंदी रीमेक है जो कि साल 1994 में रिलीज हुई थी. आमिर और करीना के साथ ही इसका हिस्सा साउथ एक्टर नागा चैतन्य भी थे. लेकिन फिल्म को हाथ लगी तो सिर्फ निराशा. अद्वैत चन्दन इसके डायरेक्टर थे. जबकि आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव, ज्योति देशपांडे और अजीत अंधरे ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया था. लाल सिंह चड्ढा को 180 करोड़ रुपये के तगड़े बजट में बनाया गया था, लेकिन फिल्म सिनेमाघरों में कमाल नहीं दिखा सकी.

भारत में 61 करोड़ ही कमाई पाई थी फिल्म

लाल सिंह चढ़ा 2011 में रक्षाबंधन के खास मौके पर 11 अगस्त को रिलीज हुई थी. इसी दिन अक्षय कुमार की फिल्म ‘रक्षा बंधन’ने भी दस्तक दी थी. लेकिन दर्शकों का दिल न ही रक्षा बंधन जीत सकी और न ही लाल सिंह चड्ढा. बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में दोनों फिल्मों को ही दर्शकों ने नकार दिया था. अपने ओपनिंग डे पर सिर्फ 11.7 करोड़ की कमाई करके इसने अपने इरादे साफ जाहिर कर दिए थे. फिर दूसरे दिन 7.26 करोड़, तीसरे दिन 9 करोड़ और चौथे दिन भारत में फिल्म ने 10 करोड़ का कलेक्शन किया. इसके बाद कभी भी भारत में ये दहाई के आंकड़े को नहीं छू पाई. भारत में इसकी टोटल कमाई सिर्फ 61 करोड़ रुपये हो पाई थी. इस तरह लाल सिंह चड्ढा डिजास्टर साबित हुई.

Related Articles

Back to top button