ब्रेकिंग
Amroha Three Sisters Marriage Law: अमरोहा में 3 बहनों से शादी का मामला; जानिए हिंदू मैरिज एक्ट और BN... संभल में गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी डबल डेकर बस; 2 की मौत और 24 घायल Bhind MP Road Accident News: भिंड में चलती कार का दरवाजा खोलने से बड़ा हादसा! बाइक टकराने से 4 साल क... नोएडा के पृथला फ्लाईओवर पर दर्दनाक हादसा, शराब के नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे का बड़ा बयान, बोले—'न कोई जीता, न कोई ... Tej Pratap Yadav Arrested News: NEET विवाद में बड़ा एक्शन! रातभर चले ड्रामे के बाद तेज प्रताप यादव 1... अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का गठन, IG किरण एस. के नेतृत्व में 3 वरिष्ठ IPS अफसरो... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह का बड़ा बयान; बोले—'बीजेपी के लिए पद से बड़ा देश और युवा पीढ... प्रह्लाद जोशी ने संभाली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, बोले—'पूर्ण विनम्रता और निष्ठा से निभाऊंगा कर... NEET Suicide Victim Parents Response: शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर क्या बोले NEET पीड़ित परिवार? बोले...
पंजाब

एकतरफा प्यार में युवक बना हैवान, नाबालिग लड़की को मारी गोली

बठिंडा :  पंजाब के बठिंडा शहर स्थित परसराम नगर में शनिवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। राजस्थान के गंगानगर से आए एक युवक ने एकतरफा प्यार के चलते एक नाबालिग लड़की की उसके घर में गोली मारकर हत्या कर दी और फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी सिटी नरिंदर सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे और दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल को भी कब्जे में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है। घटना का पूरा घटनाक्रम पुलिस के मुताबिक मृत युवक की पहचान गंगानगर निवासी हितेष के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़की गंगानगर में पढ़ाई कर रही थी, जहां उसकी दोस्ती हितेष नामक युवक से हुई थी। शनिवार को हितेष लड़की के घर पहुंचा और किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद हितेष ने पिस्तौल से पहले लड़की के माथे पर गोली मारकर उसकी जान ले ली और फिर उसी हथियार से खुद को भी गोली मार ली। मोहल्ले में फैली दहशत घटना की आवाज सुनते ही आसपास के लोग सहम उठे और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक द्वारा इस्तेमाल किया गया हथियार लाइसेंसी था या अवैध। पुलिस ने जताई एकतरफा प्यार की आशंका प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह मामला एकतरफा प्यार का हो सकता है। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच पहले दोस्ती थी, लेकिन किसी कारणवश रिश्तों में खटास आ गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य सबूतों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Back to top button