ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

MP में दो भीषण सड़क हादसे … खाई में गिरी बस और दो बाइकों की टक्कर, 8 की मौत

मध्य प्रदेश के दो जिलों में भीषण सड़क हो गया, जहां एक हादसा राज्य के शाजापुर जिले में तो वहीं दूसरा हादसा छिंदवाड़ा जिले में हुआ. छिंदवाड़ा जिले में हुए हादसे में दो बाइकों की आमने-सामने से टक्कर हो गई, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई. वहीं शाजापुर में हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 18 लोग घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

शाजापुर के मक्सी में नेशनल हाईवे 52 पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां एक बस और डंपर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई. इसके साथ ही हादसे में लगभग 18 से ज्यादा लोग घायल हो गए. यह घटना रात 2:00 से 2:30 बजे के बीच मक्सी बाईपास पर हुई. जब बस और डंपर की जोरदार टक्कर में बस खाई में जा गिरी. मृतकों में डंपर का क्लीनर, बस का ड्राइवर और एक अन्य व्यक्ति शामिल है. घायलों को शाजापुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत और एडिशनल एसपी टीएस बघेल घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की.

बस कंडक्टर ने क्या बताया?

सभी घायलों का इलाज शाजापुर जिला अस्पताल में किया गया. वहीं तीन लोगों को गंभीर चोट आने की वजह से डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के बाद इंदौर रेफर कर दिया. बस कंडक्टर सतीश ने बताया कि बस इंदौर से गुना की ओर जा रही थी. तभी अचानक सामने से एक डंपर आ गया और आमने-सामने से टक्कर हो गई. इस हादसे में बस के ड्राइवर की मौत हो गई और उन्हें भी हाथ में चोट लगी है,जिससे उनका कंधा फ्रैक्चर हो गया है.

18 से ज्यादा लोग घायल

मक्सी थाना प्रभारी भीम सिंह पटेल ने बताया कि देर रात को बस और डंपर की टक्कर हो गई. सूचना मिलने पर वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे. बस इंदौर से गुना की ओर जा रही थी. डंपर और बस की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई और लगभग 18 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत और एडिशनल एसपी टीएस बघेल समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया.

छिंदवाड़ा में पांच की मौत

वहीं छिंदवाड़ा जिले में दो बाइकों की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. इस घटना की जानकारी एक अधिकारी ने दी. एएसपी आयुष गुप्ता ने बताया कि यह घटना अमरवाड़ा-चौरई रोड पर रात करीब सवा 12 बजे हुई. उन्होंने बताया कि हादसे के समय दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे. इनमें से पांच लोगों की मौत हो गई और एक घायल हो गया. मृतकों की पहचान सुरखराम यादव, आयुष यादव, शहजाद खान, विक्रम उइके और अविनाश उइके के रूप में हुई है.

Related Articles

Back to top button