ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
मनोरंजन

‘हैपी बर्थडे पुत्तर…’ विकी कौशल के पिता ने बेटे के लिए लिखा प्यारा सा पोस्ट, फैंस बोले- ‘बेटा हो तो ऐसा’

छावा स्टार विकी कौशल आज हर घर में जाना-माना नाम बन चुके हैं. विकी ने बीते सालों में अपनी फिल्मों और किरदारों से ये बात साबित कर दी है कि वो एक कामयाब और टैलेंटिड एक्टर हैं और उनमें एक सुपरस्टार बनने के सारे लक्षण हैं. चाहें डांस फ्लोर पर ठुमके लगाने हो, या फिर एक्टिंग की मास्टर क्लास बनना हो, विकी ने हर बार सभी का दिल जीता है. विकी ने माता-पिता को भी उनपर बहुत नाज है.

आज विकी कौशल का बर्थडे है. विकी भी लगभग एक फिल्मी बैकग्राउंड से आते हैं. उनके पिता शाम कौशल एक एक्शन/स्टंट डायरेक्टर हैं, लेकिन विकी आज जिस मुकाम पर हैं, वहां वो अपनी पूरी मेहनत से पहुंचे हैं. आज उनके जन्मदिन पर पिता शाम कौशल ने बेटे के लिए एक बहुत प्यारा सा पोस्ट लिखा है.

हैप्पी बर्थडे पुत्तर

शाम और विकी का रिश्ता बाप-बेटे से ज्यादा एक दोस्त का है. शाम अपने दोनों बेटों को जी जान से चाहते हैं. विकी के जन्मदिन पर पिता शाम ने बेटे के साथ एक स्लो-मो वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों बीच की रेत पर चलते दिखाई दे रहे हैं. इस पोस्ट के साथ शाम ने बहुत प्यारा सा पोस्ट लिखा है. शाम ने लिखा-‘एक पिता सबसे ज्यादा तभी खुश होता है, जब उसका बेटा उससे भी आगे बढ़े अपनी जिंदगी में. लव यू पुत्तर, हैप्पी बर्थडे. मुझे बहुत गर्व है आपके जैसा बेटा पाके. रब दी मेहर बनी रहे, जोर दी झप्पी.’

दिल हार रहे हैं फैंस

वहीं फैंस भी पिता शाम के बेटे के प्रति इस प्यार पर दिल हार रहे हैं. फैंस जमकर शाम के पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा कि कौशल साहब आपको शुक्र करना चाहिए आपके दोनों बेटे बहुत काबिल हैं. वहीं एक और फैन ने कहा कि आपके परिवार पर बाबाजी की मेहर बनी रहे.

Related Articles

Back to top button