ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
मध्यप्रदेश

‘कार्रवाई नहीं तो तोड़ देंगे लव जिहादियों के घर…’ उज्जैन में लगी महापंचायत, पुलिस को दिया अल्टीमेटम

मध्य प्रदेश के उज्जैन से लगभग 30 किलोमीटर दूर बिछड़ोंद गांव में हुए लव जिहाद के आरोपियों के मकान ना तोड़े जाने से नाराज हिंदू समाज के लोगों ने एक महापंचायत बुलाई. इस महापंचायत में पुलिस को यह अल्टीमेटम दिया गया कि आरोपियों के मकान जल्द से जल्द तोड़े जाएं, वरना महापंचायत खुद इन आरोपियों के मकान तोड़ेगी.

घटिया थाना पुलिस ने दो सप्ताह पहले गांव से ही लव जिहाद का एक ऐसा मामला पकड़ा था जिसमें आरोपी वीडियो कॉलिंग और स्क्रीन रिकॉर्ड कर युवतियों के अश्लील वीडियो बनाते और उसके बाद उन्हें ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करते थे. इस मामले में लड़कियों द्वारा की गई शिकायत के बाद पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है. लव जिहाद के इन्हीं आरोपियों के मकान तोड़ने को लेकर सकल हिंदू समाज के द्वारा गांव में एक महापंचायत ग्राम बिछड़ोद में पंचमुखी हनुमान मंदिर पर आयोजित की गई जिसमें लगभग 23 गांव के 1500 लोग शामिल हुए.

महापंचायत में पुलिस को दिया गया अल्टीमेटम

बिछड़ौद में हुए लव जिहाद के मामले में कहा कि लव जिहाद केवल एक घटना नहीं है, बल्कि हमारी संस्कृति और मातृशक्ति पर प्रहार है. महापंचायत में मौजूद लोगों ने कहा कि समाज को जागरूक बनाकर ऐसी घटनाओं को रोका जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे. महिला सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए. साथ ही पुलिस को भी यह अल्टीमेटम दिया गया कि अगर आप लव जिहाद के आरोपियों के मकान नहीं तोड़ते हैं तो फिर पंचायत इन्हें तोड़ेगी.

ये रहे मौजूद

महापंचायत में मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री भारतीय ठाकुर, हिंदू जागरण मंच के प्रांत संगठक मोहित सेंगर ने हिंदू समाज की एकता, जागरूकता एवं सामाजिक दायित्वों पर अपनी बात कही. इस दौरान विशेष अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद के विभाग मंत्री विष्णु, हिंदू जागरण मंच की प्रांत कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती नीलू चौहान, बिछड़ोद के सरपंच मुकेश चांदना एवं हिंदू जागरण मंच के जिला सहसंयोजक प्रधान सिंह चौहान वहिंदू जागरण मंच के प्रांतीय अधिकारीगण उपस्थित रहे.

इस मामले में पुलिस ने मास्टर माइंड फरमान के साथ ही पुलिस ने पूर्व में पकड़ाए फरमान मंसूरी के अलावा उजैर पठान, जुबैर मंसूरी, राजा रंगरेज, इकरार मंसूरी, जुनैद मंसूरी और फैज को पकड़ा था. जबकी फरार चल रहे 10-10 हजार रुपए के इनामी मुश्ताक और अल्ताफ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक अन्य आरोपी रेहान अभी फरार बताया जा रहा है. उसकी तलाश में टीम राजस्थान के झालावाड़ और आसपास के शहरों में दबिश दे रही है.

Related Articles

Back to top button