ब्रेकिंग
₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही... अंकित बालियान मर्डर केस में बड़ा खुलासा: सोनीपत में मिल रही थी रंगदारी व जान से मारने की धमकी, 7 मही... 'पढ़ेगा इंडिया' के दावों की खुली पोल: प्रतापगढ़ में पेड़ के तने के सहारे नाला पार करने को मजबूर मासू...
मध्यप्रदेश

लव मैरिज के 7 साल बाद पति भगा ले गया दूसरी लड़की, हैरान कर देगा पति-पत्नी और वो का अनोखा मामला

बुरहानपुर : मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में पति पत्नी और वो का एक बेहद अनोखा मामला सामने आया है। जहां जिले के इच्छापुर गांव के एक युवक पर दो-दो शादियां करने का गंभीर आरोप लगा है। इंदौर की रहने वाली पहली सीमा (बदला हुआ नाम) पत्नी ने शिकारपुरा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। सीमा का कहना है कि उसने 2018 में इंदौर में अपने मौसा के घर रहता था। उसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई और उन्होंने लव मैरिज की थी। दोनों की एक साढ़े पांच साल की बेटी भी है।

महिला ने बताया कि पति को उसने एक पिकअप वाहन भी दिलाया था, जिसकी किश्तें उसने अपने खाते से चुकाई थीं। पहली पत्नी से उसे अपनी मां के पास रहकर  पिकअप वाहन चलाकर जीवन यापन के लिए बुरहानपुर भेजा था। अब उसे पता चला कि युवक ने दूसरी शादी कर ली है।

इसी बीच, दूसरी पत्नी के पिता भी थाने पहुंच गए और युवक पर गंभीर आरोप जड़ दिए। उनका कहना है कि युवक ने उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी की। दूसरी पत्नी के पिता ने बताया कि उनकी बेटी अपनी मां के साथ एक नागुलखेड़ा गांव में छुट्टी मनाने गई थी। वहीं से युवक उसे अपने साथ भगा ले गया और गायत्री मंदिर मे शादी कर ली, अब पहली पत्नी अपनी मासूम बेटी को न्याय दिलाने के लिये गुहार लगी और बेटी के लिए जीने की आस लगाई।

शिकारपुरा थाना पुलिस के एएसआई संजीव पगारे ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत मिल चुकी है। मामले की विधिवत जांच की जा रही है। जांच के बाद ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button