ब्रेकिंग
पुर्तगाल ने क्रिकेट में रचा इतिहास: मोइजेस हेनरिक्स की कप्तानी में जीता ICC T20 सब-रीजनल क्वालिफायर,... दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में सलमान खान से जुड़े जिम में लगी आग: मची अफरा-तफरी, समय रहते निकाले गए लोग कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली का ऐतिहासिक फैसला: 8 नवंबर को घोषित किया 'दिवाली डे', पास हुआ प्रस्ताव LIC जीवन उमंग पॉलिसी: प्रीमियम भुगतान के लचीले विकल्प, बोनस और परिवार के लिए रेगुलर इनकम का भरोसा बच्चों की प्राइवेसी उल्लंघन पर TikTok को बड़ा झटका: US सरकार के साथ $400 मिलियन का ऐतिहासिक समझौता रक्षाबंधन 2026: 28 अगस्त को न भद्रा का डर न ग्रहण का असर, जानें पंचक में राखी बांधने का सबसे शुभ समय डैंड्रफ से हमेशा के लिए छुटकारा क्यों नहीं मिलता? जानिए सीबम, यीस्ट और स्कैल्प केयर का कनेक्शन रीवा में सजेगा 'शान-ए-विंध्य' सीजन-2 का मंच: सुनील पाल, अभय शर्मा और डॉली चायवाला बिखेरेंगे जलवे ग्वालियर नगर निगम के नए कमिश्नर होंगे 2018 बैच के IAS अभिषेक चौधरी, संघ प्रिय का सिंगरौली तबादला MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 32 IAS और 4 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले, 15 जिलों के CEO बदले
पंजाब

इंस्टाग्राम पर बनी गर्लफ्रैंड ने ब्वायफ्रैंड और साथी को पीटा, साथी की मौत, 5 गिरफ्तारजगराओं (मालवा): इंस्टाग्राम पर एक विवाहित महिला से दोस्ती कर उसके साथ प्रेम संबंध बनाने वाले एक व्यक्ति को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए जगराओं बुलाया, जहां उसके पति व अन्य साथियों ने मिलकर उसके प्रेमी व उसके साथ आए दोस्त की जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी तो मौके से भाग निकला लेकिन उसका साथी इतनी बुरी तरह घायल हो गया कि उसे पूरी रात सिविल अस्पताल में गुजारनी पड़ी, जहां उसकी मौत हो गई। थाना सिटी जगराओं के प्रभारी ने बताया कि मनप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव नत्थोके ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके भाई गुरप्रीत सिंह ने मोगा जिले के बाघापुराना निवासी अपने दोस्त सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा तथा उसकी पत्नी जसविंदर कौर उर्फ जस्सी की दोस्ती गांव आलमवाला निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा से इंस्टाग्राम पर की थी। जसविंदर कौर ने उसे नानकसर, कलेरां स्थित बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वे दोनों नानकसर के पास हाईवे पुल के नीचे पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद जसविंदर कौर के पति और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस पिटाई के दौरान गुरप्रीत घायल अवस्था में मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका दोस्त सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए जिसे राहगीरों ने उठाकर जगराओं के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां वह अपनी चोटों का दर्द सहन नहीं कर सका और उसकी मृत्यु हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच के बाद पुलिस ने पाया कि प्रेमिका जसविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह उर्फ काला पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव आलमवाला जिला मोगा, सुल्तान सिंह उर्फ साहिल पुत्र राजविन्द्र सिंह, स्वर्णजीत सिंह उर्फ रैम्बो पुत्र बलदेव सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी गांव माणूके तथा 3-4 अज्ञात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

जगराओं: इंस्टाग्राम पर एक विवाहित महिला से दोस्ती कर उसके साथ प्रेम संबंध बनाने वाले एक व्यक्ति को उसकी प्रेमिका ने मिलने के लिए जगराओं बुलाया, जहां उसके पति व अन्य साथियों ने मिलकर उसके प्रेमी व उसके साथ आए दोस्त की जमकर पिटाई कर दी। प्रेमी तो मौके से भाग निकला लेकिन उसका साथी इतनी बुरी तरह घायल हो गया कि उसे पूरी रात सिविल अस्पताल में गुजारनी पड़ी, जहां उसकी मौत हो गई।

थाना सिटी जगराओं के प्रभारी ने बताया कि मनप्रीत सिंह पुत्र जसवीर सिंह निवासी गांव नत्थोके ने शिकायत दर्ज करवाई है कि उसके भाई गुरप्रीत सिंह ने मोगा जिले के बाघापुराना निवासी अपने दोस्त सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा तथा उसकी पत्नी जसविंदर कौर उर्फ जस्सी की दोस्ती गांव आलमवाला निवासी सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा से इंस्टाग्राम पर की थी। जसविंदर कौर ने उसे नानकसर, कलेरां स्थित बस स्टैंड पर मिलने के लिए बुलाया था। जब वे दोनों नानकसर के पास हाईवे पुल के नीचे पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद जसविंदर कौर के पति और उसके साथियों ने उन्हें घेर लिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस पिटाई के दौरान गुरप्रीत घायल अवस्था में मौके से फरार हो गया, लेकिन उसका दोस्त सुखदीप सिंह उर्फ सुक्खा बुरी तरह घायल हो गया। आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर भाग गए जिसे राहगीरों ने उठाकर जगराओं के सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां वह अपनी चोटों का दर्द सहन नहीं कर सका और उसकी मृत्यु हो गई।

मामला पुलिस तक पहुंचा तो जांच के बाद पुलिस ने पाया कि प्रेमिका जसविंदर कौर पत्नी सुखदेव सिंह उर्फ काला पुत्र निर्मल सिंह निवासी गांव आलमवाला जिला मोगा, सुल्तान सिंह उर्फ साहिल पुत्र राजविन्द्र सिंह, स्वर्णजीत सिंह उर्फ रैम्बो पुत्र बलदेव सिंह, मनप्रीत सिंह पुत्र चमकौर सिंह निवासी गांव माणूके तथा 3-4 अज्ञात व्यक्तियों को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button