ब्रेकिंग
Jharkhand Pride: सरायकेला का चांडिल डैम राष्ट्रीय राष्ट्रपति पुरस्कार के लिए नामांकित; पूरे राज्य का... Jharkhand Weather Update: रांची, खूंटी, सिमडेगा समेत इन जिलों में यलो और ऑरेंज अलर्ट जारी; अगले 3 दि... Ranchi News Update: 'राहुल गांधी का सच्चा सिपाही हूं'; योगेंद्र साव ने सीएम हेमंत सोरेन और गठबंधन पर... Giridih Elephant Attack: गिरिडीह में झुंड से बिछड़े हाथी का तांडव; बुजुर्ग को कुचलकर मारा, पत्नी गंभ... Palamu Crime & Tragedy: पलामू के चैनपुर में 25 फीट गहरी कोयल नदी में हादसा; 4 शव बरामद, SDRF चला रही... Jharkhand High Court News: झारखंड हाई कोर्ट को मिले 3 नए जज; चीफ जस्टिस एम एस सोनक ने दिलाई शपथ Raipur Sports Academy Trials: रायपुर में गैर-आवासीय खेल अकादमी के लिए चयन ट्रायल शुरू; जानें तारीखें... Korba News: डिप्टी सीएम अरुण साव का कोरबा दौरा; 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढा-मुक्त करने के दिए कड़े नि... Raipur Municipal Action: भाठागांव में बाजार खाली कराने के दौरान भारी हंगामा; निगम कर्मचारियों और पुल... Kawardha Cyber Police Action: डिप्टी सीएम पर अभद्र फेसबुक कमेंट पड़ा भारी; साइबर पुलिस ने दो को भेजा...
मध्यप्रदेश

मंत्री जी का ये त्याग! न घर में न कार में, कहीं भी नहीं चलाएंगे AC, खुद बताई वजह

मध्य प्रदेश की मोहन सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने पर्यावरण संरक्षण के लिए अब एक और संकल्प लिया है. उनके इस संकल्प की चर्चा भी जमकर हो रही है. उन्होंने संकल्प लिया है कि वह जून महीने भर एयर कंडीशनर्स यानी एसी का इस्तेमाल नहीं करेंगे. चाहे वे राजधानी भोपाल में हों या अपने घर ग्वालियर में हों. मंत्री तोमर अब एसी से दूरी बनाए रखेंगे. इतना ही नहीं उन्होंने कहा है कि वह वह गाड़ी में भी एसी इस्तेमाल नहीं करेंगे.

मंत्री ने कहा कि वे ग्वालियर में अपने निजी निवास के पास स्थित एक पार्क में केवल पंखे के नीचे रात बिताएंगे. इतना ही नहीं वे अपनी सरकारी गाड़ी में भी एयर कंडीशनर का इस्तेमाल नहीं करेंगे. प्रद्युम्न सिंह तोमर ने अपने इस फैसले की वजह बताते हुए कहा कि वे एसी से निकलने वाली कार्बन डाई ऑक्साइड से होने वाले प्रदूषण को कम करने का प्रयास कर रहे हैं. यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को समर्थन देने के उद्देश्य से उठाया गया है.

इससे पहले भी लिया संकल्प

यह पहली बार नहीं है जब मंत्री तोमर ने ऐसा कोई अनूठा संकल्प लिया हो. इससे पहले उन्होंने सालभर तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनने का निर्णय लिया था. जिसका वे अब भी पालन कर रहे हैं. उनका मानना है कि छोटे-छोटे प्रयास भी बड़े बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हो सकते हैं. ऊर्जा मंत्री के इन संकल्पों की चर्चा न केवल मध्य प्रदेश में, बल्कि अन्य राज्यों में भी हो रही है. पर्यावरण और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े कई विशेषज्ञों ने उनके इस प्रयास की सराहना की है.

प्रद्युम्न सिंह तोमर का यह कदम आम जनता और जनप्रतिनिधियों के लिए एक प्रेरणा बन सकता है. जब एक जिम्मेदार मंत्री खुद पर्यावरण संरक्षण की दिशा में व्यक्तिगत स्तर पर कदम उठा सकते हैं तो समाज के हर वर्ग को भी अपनी भूमिका निभानी चाहिए.

Related Articles

Back to top button