ब्रेकिंग
कांग्रेस को बड़ा झटका: पार्षद सहित कई नेता BJP में हुए शामिल Punjab Politics: बीजेपी कार्यालयों पर हमले को लेकर बरसे अश्विनी शर्मा; बोले— 'डराने-धमकाने की राजनीत... Ludhiana News: बुड्ढा दरिया में गंदगी फेंकने पर फूटा लोगों का गुस्सा; डेयरी संचालकों पर लगाए प्रदूषण... Balachaur News: बलाचौर भाजपा कार्यालय में भारी हंगामा; 'आप' विधायक पर बदसलूकी और मारपीट के आरोप, माह... Punjab Weather Update: पंजाब में अगले 48 घंटे भारी; 11 मई से तूफान और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट,... Punjab Politics: सुनील जाखड़ की अरविंद केजरीवाल को बड़ी चेतावनी; बोले— "पंजाब को ममता का बंगाल नहीं ... Diljit Dosanjh Politics Entry: राजनीति में एंट्री की खबरों पर दिलजीत दोसांझ ने तोड़ी चुप्पी; 'X' पर ... Haryana News: ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने सपरिवार किए माता मनसा देवी के दर्शन; प्रदेश की खुशहाली और सुख... SYL Canal News: SYL नहर में मगरमच्छों का आतंक; वाइल्ड लाइफ विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू, ग्रामीणों ... Palwal Crime News: पलवल में खूनी संघर्ष; दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद चली ताबड़तोड़ गोलियां, 3 ...
पंजाब

भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस एक्शन, PSPCL का लाइनमैन गिरफ्तार

अमृतसर: विजिलैंस ब्यूरो (वी.बी) ने सब-डिवीजन जस्तरवाल जिला अमृतसर में तैनात पी.एस.पी.सी.एल (बिजली विभाग) के लाइनमैन हरदीप सिंह को 15 हजार रुपए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

विजिलैंस ब्यूरो के एस.एस.पी लखबीर सिंह ने बताया कि उक्त आरोपी को लोपोके के गांव मुहारा निवासी द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान उसके खेतों में लगा बिजली का ट्रांसफार्मर गिर गया था और इसे ठीक करने के बदले उक्त लाइनमैन ने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी थी, जिसमें 5 हजार रुपए नकद ले लिए हैं। इसके बाद उक्त आरोपी लाइनमैन हरदीप सिंह बराबर बाकी पैसों के लिए तंग करता रहा तो शिकायतकर्त्ता ने 10 हजार रुपए और ट्रांसफर कर दिए। अधिकारी ने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत केस दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button