ब्रेकिंग
Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में राजस्थान के कोटा से तीनों शूटर गिरफ्तार Cockroach Janta Party Leaders Arrest: कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं की रिहाई में देरी पर विवाद, मजिस्... Manipur Ethnic Violence: मणिपुर के कामजोंग में फिर भड़की हिंसा, 36 घंटों में 28 घरों में लगाई गई आग Delhi E-Rickshaw Policy: दिल्ली में ई-रिक्शा के संचालन के लिए नया ड्राफ्ट पेश, संख्या 2.5 लाख तक सीम... IND-W vs ZIM-W 2nd T20: भारतीय महिला टीम ने जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा, निकी प्रसाद और शेफाली वर... Donald Trump on Russia Sanctions: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने से क्यों किया... Stock Market Crash Today: महानवमी पर शेयर बाजार में धड़ाम! सेंसेक्स 538 अंक फिसला, निवेशकों के डूबे ... Refurbished Smartphone Market in India: महंगे हुए नए फोन, भारत में 13% तक बढ़ी रिफर्बिश्ड स्मार्टफों... Sharad Purnima 2026 Date and Time: शरद पूर्णिमा कब है? जानें सही तिथि, चंद्रोदय का समय और मां लक्ष्म... AI Girlfriend Scam: ऑनलाइन प्यार की तलाश में सब कुछ बेचकर 1200 मील दूर पहुंचा शख्स, प्रेमिका निकली A...
मध्यप्रदेश

‘सर्वर डाउन, पैसे ट्रांसफर नहीं होंगे’… कैसे बैंक मैनेजर ने पूर्व प्रिंसिपल को साइबर ठगी से बचा लिया?

मध्य प्रदेश के इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला को करीब 36 घंटे हाउस अरेस्ट कर करोड़ों रुपए की ठगी करने की कोशिश की गई. बुजुर्ग महिला की जागरूकता और परिजनों के समझाया. इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम में उन्होंने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने काउंसलिंग कर पूरे ही मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

पूरा मामला इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र का है. यहं की रहने वाली एक 81 वर्षीय रिटायर्ड केंद्रीय स्कूल की टीचर नंदिनी को करीब बदमाशों के द्वारा 36 घंटे हाउस अरेस्ट किया गया. इस दौरान महिला को अलग-अलग अधिकारियों के नाम पर धमकाया गया. वहीं एक महिला अधिकारी जिसने अपना नाम रश्मि शुक्ला बताया. उसने खुद को सीबीआई का वरिष्ठ अधिकारी बताया और कहा कि आपके खिलाफ महाराष्ट्र के मुंबई के कोलवा थाने पर अलग-अलग धाराओं में दो से तीन एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं. यदि आपको इस कार्रवाई से बचाना है तो हमें लाखों रुपए देने होंगे. जिसके कारण महिला काफी घबरा गई.

81 वर्षीय बुजुर्ग को बनाया शिकार

इस दौरान ठगों ने महिला को घर में हाउस अरेस्ट कर उनसे विभिन्न बैंक अकाउंट की जानकारी ली. इसके अलावा महिला से अलग-अलग तरह की और भी जानकारी मांगी गई. 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला इस तरह के घटनाक्रम से काफी घबरा गई और उन्होंने अपनी बैंक में मौजूद एफडी को तोड़ने के लिए बैंक पहुंची. यहां उन्होंने जब बैंक के अधिकारी को अपनी बैंक एफडी तोड़ने को लेकर आवेदन दिया तो उन्हें आशंका हुई. इस दौरान बैंक अधिकारियों ने कहा कि सर्वर डाउन है, अभी पैसे ट्रांसफर नहीं हो पाएंगे.

36 घंटे तक किया हाउस अरेस्ट

इसके बाद उन्होंने महिला के परिजनों को पूरे मामले की जानकारी दी. परिजन 81 वर्षीय बुजुर्ग को घर पर लेकर आए और उन्हें समझाया. साथ ही उनकी काउंसलिंग की गई. इस दौरान 81 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने अपने परिजनों को बताया कि उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हो चुका हैं. उनसे कार्रवाई से बचने के लिए लाखों रुपए की डिमांड की जा रही है. परिजनों ने इस दौरान बुजुर्ग को बताया कि आपको हाउस अरेस्ट किया गया है.

बुजुर्ग महिला को परिजनों ने समझाया और बताया कि इस तरह की कोई कार्रवाई नहीं होती है. इसके बाद परिजनों ने पूरे मामले की जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच के एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया को दी. राजेश दंडोतिया बुजुर्ग महिला के घर पर पहुंचे और उनकी काउंसलिंग कर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया.

कई राष्ट्रीय पुरस्कारों से हैं सम्मानित

फिलहाल अब इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने कह कि प्रारंभिक तौर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है. जल्द ही आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं बुजुर्ग रिटायर्ड टीचर ने कई आईपीएस-आईएएस को भी पढ़ाया है जो आज कई जगहों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वहीं रिटायर्ड बुजुर्ग को कई राष्ट्रीय स्तर के पुरस्कार भी मिल चुके हैं.

Related Articles

Back to top button