ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
पंजाब

Delhi Airport पर 3 पंजाबी युवक गिरफ्तार, हिला कर रख देगा पूरा मामला

विदेश  जा रहे 3 पंजाबी युवकों को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार करने का मामला सामने आया है। दरअसल, तीनों पंजाबी युवक स्पेन जाने की तैयारी में थे लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही काबू कर लिया। युवकों की पहचान हरजीत सिंह (उम्र 44), भगवंत सिंह (उम्र 25) व गुरचरण सिंह (उम्र 28) सभी निवासी अजनाला अमृतसर के रूप में हुई है।

घटना 29 मई की बताई जा रही है, जहां तीनों दिल्ली एयरपोर्ट पर मैड्रिड की फ्लाइट पकड़ने के लिए अमृतसर से पहुंचे थे। इनके पास इंडिगो एयरलाइंस की टिकट थी, जिसे लेकर काउंटर पर पहुंच गए। लेकिन जब स्टाफ ने टिकट की जांच की तो वह सिस्टम में नहीं मिली, जिसके बाद पता चला के ये फर्जी है। बताया जा रहा है कि तीनों स्पेन जाने की तैयारी में जहां पर एयरलाइन स्टाफ को शक होने पर जांच की गई तो इनके पास से फर्जी शेंगन वीजा निकले। जांच दौरान सामने आया कि तीनों विदेश भेजने के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी हुई है।

एजेंट ने इन्हें स्पेन भेजने बोलकर नकली वीजा और हवाई टिकट दे दिए थे। एजेंट की पहचान कमलदीप के रूप में हुई है, जबकि मास्टरमाइंड सोनू वालिया है। पंजाब पुलिस ने सोनू वालिया को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है, जोकि गुरदासपुर जेल में बंद है। पुलिस इस पूरे धोखाधड़ी के नेटवर्क में अन्य एजेंटों की तलाश कर रही है। तीनों युवकों ने बताया कि  उन्होंने स्पेन जाने के लिए लाखों रुपए दिए थे। उन्हें नहीं पता था कि, उनके साथ धोखाधड़ी हो जाएगी। उन्हें तो लगा था कि, ये वैध ट्रैवल एजेंट हैं। जानकारी के मुताबिक, युवकों को मैड्रिड में वेटर की नौकरी का झांसा दिया था। जांच दौरान ये भी सामने आया है कि, एजेंट कमलदीप सिंह ने युवकों को यह बात नहीं बताई कि सोनू वालिया जेल में बंद है। क्योंकि कमलदीप जानता था कि अगर युवकों को इस बारे में पता चला तो वह विदेश न जाकर पैसे वापस मांगेगे।

इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एयरपोर्ट पर तीनों यात्रियों को हिरासत में लिया गया और भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पासपोर्ट एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामेल में दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी कमलदीप को कुरुक्षेत्र हरियाणा से गिरफ्तार किया गया। वहीं मास्टरमाइंड सोनू वालिया जोकि पहले से ही गुरदासपुर जेल में बंद है, उसे दिल्ली पुलिस ने अब प्रोडक्शन वारंट पर लाने प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button