देश
PM मोदी ने देशवासियों से की अपील, कोरोना से लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी से निपटने के लिए देश से आर्थिक मदद की मांग की है। पीएम मोदी ने ट्विटर के जरिए कहा कि देश के लोग पीएम केयर्स फंड में सहयोग राशि दें। कोरोना से लड़ने के लिए आगे आएं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से लड़ने के लिए नया कोष बनाया है। इस कोष में लोग कोरोना महामारी से लड़ने के लिए अपनी क्षमतानुसार सहयोग राशि दे सकते हैं। छोटी राशि भी इसमें जमा करा सकते हैं।

बता दें कि प्रधानमंत्री आपदा राहत कोष में देश के लोग बड़ी संख्या में योगदान कर रहे हैं। वहीं, सीआरपीएफ के जवानों ने कोरोना से लड़ने के लिए 33 करोड़ से अधिक राशि प्रधानमंत्री राहत फंड को दान की है। इसके अलावा, आनंद महिंद्रा ने साढ़े सात हजार वेंटिलेटर बनाने का ऐलान किया है।







