ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
देश

लोग घबराए नहीं…बड़ी संख्या में तैयार हो रहे फूड पैकेटः योगी सरकार

लखनऊः लॉकडाउन के दौरान कोई भूखा ना रहे इसके लिए योगी सरकार अथक प्रयास कर रही है। इसकी जानकारी देते हुए यूपी के अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने कहा कि लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए डोर टू डोर सामान की डिलवरी की जा रही है। फूड पैकेट बड़ी संख्या में तैयार हो रहे हैं। इसके लिए कम्युनिटी किचन भी शुरू कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में पुख्ता तैयारी की गई है। व्यापारियों का सहयोग मिल रहा है। यूपी में किसी चीज की कमी नहीं है।

अवस्थी ने बताया कि सरकार कम्युनिटी किचेन शुरू कर रही है और बड़ी संख्या में फूड पैकेट तैयार कर जरुरतमंद लोगों के बीच बांटा जा रहा है। सरकार ने साफ कर दिया है कि उत्तर प्रदेश में किसी भी आवश्यक वस्तु की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद दो अस्पताल का दौराकर  कोरोना वायरस के इलाज की तैयारी का जायजालिया। सरकार का दावा है कि अस्पतालों को हाईटेक किया जा रहा है।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि यूपी में 15.89 लाख लीटर दूध का उत्पादन किया गया है और 10 लाख लीटर से ज्यादा दूध का वितरण भी कर दिया गया है। अवस्थी ने कोरोना महामारी से निपटने और लोगों को राहत पहुंचाने में सामाजिक-धार्मिक संगठनों से भी मदद करने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button