ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
विदेश

पीयूष गोयल ने कहा- ज्यादा से ज्यादा पारदर्शिता लाने का प्रयास कर रही है मोदी सरकार

लंदनः रेल मंत्री पीयूष गोयल ब्रिटेन की तीन दिन की यात्रा पर गए हैं। भारतीय मूल के लोगों के साथ बातचीत के दौरान उन्हाेंने कहा कि पारदर्शिता का उदाहरण पेश करने के लिए भ्रष्टाचार-निरोधक विस्तृत अभियान के तहत रेल मंत्रालय के अधिकारियों की प्रोफोइल का अध्ययन किया जा रहा है। गोयल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सभी विभागों में पारदर्शिता लाने के लिए कदम उठाए हैं और हर जगह से गलत लोगों को हटाने का अभियान चल रहा है।

इंडिया इंक के सीईओ मनोज लाडवा के साथ ‘फायरसाइड चैट’ में गोयल ने कहा कि विभिन्न विभागों में ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई हुई है, जिनमें ईमानदारी की कमी थी। हमारा रेल मंत्रलाय भी कई अधिकारियों की प्रोफाइल का अध्ययन कर रहा है ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि दूसरों के संदेश देने के लिए कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जरुरत है।

कार्यक्रम का आयोजन लंदन स्थित भारतीय उच्चयोग और फिक्की ने साथ मिलकर किया गया। ‘भ्रष्टाचार मुक्त भारत’ के संबंध में सवाल करने पर गोयल ने कहा कि जिन राज्यों में हमारी सरकार बनीं, वहां हम बदलाव लाना चाहते हैं। बैकिंग में सुधार किया जा रहा है। ज्यादा से ज्यादा पारदर्शिता लाने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button