ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
पंजाब

शराब के ठेके 3 दिन रहेंगे बंद! जारी हो गए सख्त आदेश

लुधियाना: भारतीय चुनाव आयोग के आदेश पर लुधियाना वैस्ट उपचुनाव को निष्पक्ष और शांतिमय ढंग से सम्पन्न करवाने के लिए 17 से 19 जून तक विधानसभा हलके के 3 किलोमीटर एरिया में ड्राई-डे घोषित किया गया है। जिला चुनाव अधिकारी हिमांशु जैन ने बताया कि देसी और इंगलिश शराब के ठेको को इस अवसर पर बंद रखने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी होटल, रैस्टोरैंट, क्लब , बार सहित अन्य स्थानों पर वैस्ट विधानसभा सीट के 3 किलोमीटर एरिया तक शराब को न तो स्टोर कर सकेंगे और नहीं ग्राहकों को परोस सकेंगे, उक्त आदेशों को सख्ती से पालन करवाने के लिए बाकायदा जांच टीम भी नियुक्त की गई है और अगर कोई ऐसा करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

पोलिंग वाले दिन पेड छुट्टी 

उन्होंने बताया की वैस्ट विधानसभा हलके के वोटरों को वोट डालने के उनके अधिकारों संबंधी छूट देते हुए वीरवार को पोलिंग वाले दिन पेड छुट्टी का ऐलान किया गया है जिसके तहत किसी भी कारोबार, संस्था या औद्योगिक घराने में काम करने वाले कर्मचारी जिसकी वोट इस सीट तहत आती है, को वोट डालने के लिए जो छुट्टी मिलेगी उसे तनख्वाह से काटा नहीं जाएगा। अगर कोई मालिक ऐसा करता है तो उसे जुर्माना और सजा दोनों की जाएगी।

नो फ्लाई जोन घोषित

जिला मैजिस्ट्रेट हिमांशु जैन ने जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए नो फ्लाई जोन घोषित किया है। इसके बाद अब खन्ना, जगराओं सहित लुधियाना में किसी भी तरह का ड्रोन नहीं उड़ाया जा सकेगा।

Related Articles

Back to top button