ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
मध्यप्रदेश

‘शुक्र है! बच गया, नहीं तो राजा की जगह मैं…’, सोनम रघुवंशी का दूल्हा बनने जा रहा था धार का ये बिजनेसमैन, खोला बड़ा राज

शुक्र है भगवान का, मैं बच गया. नहीं तो राजा की जगह आज मैं होता… ऐसा कहकर मध्य प्रदेश के धार निवासी मयंक रघुवंशी सिहर उठे. मयंक रघुवंशी के साथ ही सोनम का पहले रिश्ता तय हुआ था. दोनों के 25 गुण भी मिल गए थे. बात पक्की हो ही गई थी कि ज्योतिषाचार्य ने मयंक के परिवार को कुछ ऐसा बताया, जिससे यह रिश्ता टूट गया.

सोनम रघुवंशी नाम ऐसा है, जिसे आज की डेट में हर कोई जानता है. उसने अपने बॉयफ्रेंड की खातिर ऐसा खौफनाक कदम उठाया, जिससे वो जेल पहुंच गई. पूरा देश उसकी करतूत जानकर सन्न है. दरअसल, सोनम ने प्रेमी से शादी करने की खातिर अपने ही नए नवेले दूल्हे को मार डाला. मामले में कुल पांच गिरफ्तारियां हुई हैं, जिसमें हत्या का मास्टरमाइंड सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह है.

कलयुगी पत्नी की ये करतूत जब उसके पुराने दूल्हे को पता चली तो उसने भी कई भेद खोले. बात डेढ़ साल पुरानी है. मध्य प्रदेश के धार जिले से सोनम रघुवंशी के लिए एक रिश्ता आया. यह परिवार था एक बिजनेसमैन का. नानेवाड़ी में रहने वाले कारोबारी हरीश रघुवंशी के बिजनेसमैन बेटे मयंक रघुवंशी का यह रिश्ता था. मयंक के मामा ने ही सोनम के बारे में उन्हें बताया. फिर दोनों परिवारों के बीच बात बढ़ी.

दोनों परिवार आपस में मिले. फिर गुणों का मिलान हुआ. मयंक और सोनम के 25 गुण मिले. परिवार इससे खुश हो गया. दोनों की शादी की डेट निकाली जाने लगी. लेकिन इस बीच मयंक के परिवार ने अपने ज्योतिषाचार्य के पास भी सोनम और मंयक की कुंडली दिखाई. तब मंयक के ज्योतिषाचार्य ने कहा- ये रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चलेगा. कुछ अनहोनी हो सकती है. मयंक और आपके परिवार को इससे नुकसान होगा. साथ ही यह रिश्ता आपको गंभीर स्थिति में भी डाल सकता है.

मयंक के परिवार ने तोड़ा रिश्ता

ज्योतिषाचार्य के मुंह से ऐसी बात सुनकर मयंक और उसका परिवार सन्न रह गया. उन्होंने खूब सोचा और फिर रिश्ते के लिए मना कर लिया. इसके बाद फरवरी में सोनम का रिश्ता राजा रघुवंशी से हुआ. फिर जो कुछ भी राजा के साथ हुआ वो तो जगजाहिर है.

‘शुक्र है मैं बच गया, नहीं तो…’

मयंक को जब राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के शामिल होने का पता चला तो भी हैरान रह गया. उसने कहा- शुक्र है मैं बच गया. नहीं तो आज राजा की जगह मैं हो सकता था. मुझे तो ज्योतिषाचार्य ने बचा लिया. लेकिन चाहता हूं कि राजा के परिवार को न्याय जरूर मिले.

Related Articles

Back to top button