ब्रेकिंग
Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र... Chhattisgarh Crime News: जांजगीर में पुलिस विवेचना पर उठे सवाल! निर्दोष को जेल भेजने के मामले में SP... Western UP Politics: 2027 के चुनाव से पहले मुस्लिम नेतृत्व पर घमासान, जानिए क्या है सपा की नई रणनीति... Pakistan Terror Link in Panchkula Firing: ड्रग्स तस्करी, हवाला और टेरर फंडिंग का हुआ बड़ा खुलासा, जि... Hisar Police Action: होटल 999 और होटल राज पर पुलिस का छापा, एसपी सिद्धांत जैन ने दी सख्त चेतावनी Chandigarh Crime News: टैक्सी लूट और हत्या के मामले में बड़ी सफलता, सेक्टर-56 के जंगल से दबोचे गए दो... Dementia and Alzheimer News: भूलने की बीमारी को न करें नजरअंदाज, पीजीआई में जल्द शुरू होगा खास बॉडी-... Haryana Khap/Panchayat News: मंत्री रणबीर गंगवा की ससुराल वाले गांव में पंचायत का बड़ा फैसला, एक ही ... Chandigarh News: रेजिडेंशियल और इंडस्ट्रियल बदलाव पर जनता की कड़ी आपत्ति, मास्टर प्लान की प्रक्रिया ...
मध्यप्रदेश

MP के अस्पताल में हैवानियत, नर्सिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा की गला रेतकर हत्या, सब्जी बेचते हैं पिता

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिला चिकित्सालय में शुक्रवार को एक छात्रा की दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई है. मृतका का नाम संध्या चौधरी था। जो नरसिंहपुर की बाहरी रोड की रहने वाली थी और एमएलबी स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी.संध्या ड्यूटी रूम में मौजूद थी और अस्पताल में प्रशिक्षण लेने के लिए आती थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अज्ञात युवक शुक्रवार को अस्पताल में पहुंच गया और ड्यूटी रूम के सामने ही संध्या पर उसने चाकू से हमला कर दिया।

युवक ने सीधे गले पर हमला किया जिससे संध्या की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर भाग गया। इस घटना के बाद अस्पताल में डर का माहौल बन गया था. छात्रा की चीख – पुकार सुनकर जब तक कोई पहुंचता तब तक आरोपी मौके से भाग गया। इस घटना के बाद मरीजों, स्टाफ और मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है।

Related Articles

Back to top button