ब्रेकिंग
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में स्कोडा कार के अंदर मिला हैंड ग्रेनेड, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Rewari Election Result: रेवाड़ी में खिला भाजपा का कमल, विनीता पीपल ने 21,455 वोटों से दर्ज की ऐतिहास... Haryana News: जींद में कर्मचारियों की हड़ताल से कामकाज ठप, आज CM सैनी से बैठक के बाद होगा बड़ा फैसला Bhopal News: भोपाल में BJP विधायक [विधायक का नाम] की बढ़ी पावर, संगठन/सरकार ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी MP News: कूनो नेशनल पार्क से दुखद खबर, मादा चीता KGP-12 के 4 शावकों की मौत; मिले अधखाए शव BJP Stage Collapse: जिलाध्यक्ष के स्वागत समारोह में हादसा, मंच टूटने से गिरे BJP विधायक और कई दिग्गज... Damoh News: क्या दमोह में हुई BJP नेता देवेंद्र की हत्या? हादसे की कहानी में बड़ा ट्विस्ट, राजपूत सम... Bhopal News: बंगाली लड़का और उज्बेकिस्तान की लड़की भोपाल में रह रहे थे गुपचुप, पड़ोसियों के शक पर खु... Medical Negligence in MP: अस्पताल में नहीं मिला खून, चक्कर लगाता रहा पिता; 13 महीने की बच्ची ने तोड़... PM Modi Appeal: WFH और गाड़ियों के काफिले में कटौती, जानें पीएम मोदी की अपील को अब तक कितने मुख्यमंत...
मध्यप्रदेश

हैवानियत! डॉग और उसके 6 बच्चों की पीट-पीटकर हत्या, जबलपुर में पुलिस ने शख्स को दबोचा

मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक शख्स ने मानवता शर्मसार कर दिया. अधारताल थाना क्षेत्र के महाराजपुर इलाके में एक बेरहम शख्स ने एक कुतिया और उसके 6 मासूम बच्चों की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे यह भेज दिया गया है. आरोपी का नाम राजेश दाहिया है.

दरअसल इस जघन्य कांड की जानकारी तब सामने आई, जब एनिमल लवर ग्रुप जबलपुर के सदस्य सतीश यादव के द्वारा 2 जुलाई 2025 की सुबह ग्रुप में एक मैसेज शेयर किया गया. बताया गया कि 30 जून की रात लगभग 8 बजे राजेश दाहिया ने हाउसिंग बोर्ड महाराजपुर स्थित ए.बी. किड्स स्कूल के पास एक कुतिया के पांच बच्चों को डंडों से मारकर मौत के घाट उतार दिया. इसके अगले दिन 1 जुलाई की रात, उसी कुतिया और एक अन्य बच्चे को भी निर्दयता से पीटकर मार डाला गया.

जानवरों के शवों को छिपाया

इस पूरे मामले को लेकर एनिमल लवर ग्रुप से जुड़े 54 वर्षीय आदर्श नगर ग्वारीघाट निवासी अजीत सिंह आनंद उर्फ मंगे सरदार ने इस घटना की शिकायत अधारताल थाने में दर्ज कराई. जब ग्रुप के अन्य सदस्यों के द्वारा अमानवीय कृत्य का विरोध किया तो आरोपी राजेश दाहिया ने उनसे गाली-गलौज कर उन्हें धमकी देने लगा. मृत जानवरों के शव आरोपी द्वारा छिपा दिए गए थे, जिन्हें बाद में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों द्वारा उठवाया गया. सभी शवों का पोस्टमार्टम कराया गया.

जांच में पुलिस ने जब साक्ष्य एकत्र किए तो आरोपी राजेश दाहिया ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया. एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि राजेश एक आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो पूर्व में भी विवादों में रहा है. पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296 धार्मिक भावना भड़काना और 325 गंभीर चोट पहुंचाना के तहत मामला दर्ज किया गया है. फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Related Articles

Back to top button