ब्रेकिंग
Vastu Tips for Home: घर के आंगन में भूलकर भी न रखें ये 4 चीजें; वास्तु दोष से बढ़ सकती हैं मुश्किलें Monsoon Skincare Tips: मॉनसून में ऑयली स्किन का रखें खास ख्याल; पिंपल्स और चिपचिपाहट से बचने के आसान... Supreme Court on Aadhaar: आधार का इस्तेमाल नागरिकता या पते के प्रमाण के रूप में नहीं; सुप्रीम कोर्ट ... Bhagalpur Crime News: पुलिस बनी लुटेरी; ट्रक चालक को हनी ट्रैप में फंसाकर वसूले 18 हजार, ट्रेनी दारो... Chhattisgarh Education News: छत्तीसगढ़ में शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही; 947 प्राइवेट स्कूलों के छात... Ram Mandir Land Scam: चंपत राय पर लगा जमीन खरीद में भ्रष्टाचार का आरोप; संजय सिंह और अखिलेश यादव ने ... Sambhal Murder Case: चंदौसी में लोहे की रॉड से पीट-पीटकर हत्या; पुरानी रंजिश में आरोपी गिरफ्तार Pune-Shirdi Train: पुणे और शिर्डी के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू; रेल मंत्री दिखाएंगे हरी झंडी Bhagwant Mann Statement: कथित वायरल वीडियो मामले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान की सफाई; कहा- 'वह मैं नहीं... विश्व रक्तदाता दिवस पर सनातनी विनोद बिंदल के सेवा अभियान को मिला जनसमर्थन, 305 यूनिट रक्तदान
पंजाब

विदेश में पंजाब के युवक की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

राजपुरा: राजपुरा की शीतल कॉलोनी निवासी और पूर्व पुलिस अधिकारी गुरप्रीत सिंह ढिल्लों के बेटे, नॉबल ढिल्लों (29) की ऑस्ट्रेलिया के सिडनी शहर में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। नॉबल करीब 7 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया गया था और अब वहीं कारोबार कर रहा था।

नॉबल के पिता ने बताया कि 30 जून को उनकी अपने बेटे से फोन पर करीब 45 मिनट तक बात हुई थी। वह कह रहा था कि वह 3-4 महीने में पंजाब आएगा और बोला था, “मेरे लिए लड़की देख लेना, मैं आकर शादी करके ही जाऊंगा।”

अपने बेटे की मौत से दुखी पिता गुरप्रीत सिंह ने भर आई आंखों से कहा, “बनता तो यह था कि मेरा बेटा मेरी अर्थी को कंधा देता, लेकिन मेरी किस्मत देखो कि मुझे अपने जवान बेटे की अर्थी को कंधा देना पड़ेगा।” परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

उन्होंने बताया कि उनके कुछ रिश्तेदार सिडनी में रहते हैं और उम्मीद है कि 4-5 दिनों में बेटे का शव भारत पहुंच जाएगा।

Related Articles

Back to top button