ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर में पानी बचाने पर मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स में 10% डिस्काउंट, नगर निगम की नई पहल Jabalpur News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है ... MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 42 जिलों के लिए येलो अलर... Sleeping Drooling: सोते वक्त तकिया क्यों हो जाता है गीला? जानें कारण और बचाव के उपाय मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा
मध्यप्रदेश

सिंगरौली में स्कूलों में मुफ्त मिलने वाली साइकिलों की कालाबाजारी की आशंका ! पिकअप में लोड 23 साइकिलें जब्त

सिंगरौली : मध्यप्रदेश में सरकार द्वारा स्कूली शिक्षा के छात्र छात्राओं को मुफ्त में दी जाने वाली साइकिलें जब्त की हैं। साइकिलों को 10 जुलाई तक छात्र छात्राओं बांटने की समय सीमा तय की गई थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि साइकिलों को एक घर से बिक्री के लिए ले जाने की तैयारी है। चितरंगी पुलिस ने एक पिकअप वाहन भी पकड़ा है और मामले में जांच शुरु की है।

प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, चितरंगी विकासखंड के खैरा गांव में इन साइकिलों को एक घर में छुपा कर रखा गया था। पिकअप में लोड होने के बाद इन साइकिलों को कहां जाना था, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी ने बताया कि साइकिलों को अवैध रूप से किसी घर में रखा गया था। 23 साइकिलों को जब्त किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की सूचना देने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button