ब्रेकिंग
Boeing 787 Mystery: अहमदाबाद विमान हादसे के पीछे क्या थी तकनीकी खराबी? कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर का सबसे ... Delhi Coaching Centers News: कोचिंग संस्थानों के लिए कड़े नियम; दिल्ली सरकार लाएगी व्यापक नियामक ढांच... Begusarai Road Accident: बेगूसराय में भीषण सड़क हादसा; मधेपुरा के 3 थानाध्यक्षों और चालक की दर्दनाक ... Delhi Fire News: तुगलकाबाद की बिल्डिंग में लगी भीषण आग; पार्किंग में खड़ी गाड़ियां बनीं मौत का कारण, 3... Varanasi News: नर्सिंग छात्रा की मौत मामले में बॉयफ्रेंड गिरफ्तार; प्रेगनेंसी छिपाने के लिए खिलाई थी... Kota Mahant Murder Case: चंद्रेसल मठ के महंत देवानंद महाराज हत्याकांड का खुलासा; संपत्ति के विवाद मे... Hansi Gym Owner Murder: हरियाणा के हांसी में जिम संचालक की सरेआम हत्या; लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जि... Weather Alert Today: दिल्ली-यूपी और बिहार समेत कई राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें आज कैसा रहे... Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग...
मध्यप्रदेश

गिरफ्तारी देने अशोकनगर के लिए रवाना हुए पटवारी, गदा के साथ किया जेल भरो आंदोलन का शंखनाद

भोपाल : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के ऊपर दर्ज एफआईआर को वापस लेने के लिए कांग्रेस ने आज यानी 8 जुलाई तक का अशोकनगर एसपी को अल्टीमेटम दिया था। एफआईआर वापस न लिए जाने के बाद आज  जीतू पटवारी अशोक नगर में गिरफ़्तारी देने निकले हैं। इसके साथ ही कांग्रेस का अशोकनगर में जेल भरो आंदोलन होगा। भोपाल से अशोकनगर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जगह जगह भव्य स्वागत किया। बैरसिया में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रामभाई मेहर ने साथियों सहित गदा भेंट कर शंखनाद किया।

आंदोलन से पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा है कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई मुझ पर एफआईआर दर्ज की गई है। कांग्रेस नेताओं को ठहरने के लिए होटल नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम जाएंगे भले ही हमको वहां सड़कों पर रुकना पड़े।

पटवारी ने कहा कि अशोकनगर की सड़कों पर कांग्रेस रुकेगी। जहां एसटी-एससी और ओबीसी पर अत्याचार होगा। वहां कांग्रेस होगी, जहां प्रशासनिक अराजकता होगी, वहां वहां कांग्रेस भी पहुंचेगी। जहां सरकार का ध्यान आकर्षित करना होगा, कांग्रेस अपना धर्म निभाएगी। अशोकनगर में पीड़ित को न्याय दिलाने की बजाय मेरे खिलाफ FIR कर दो। जीतू पटवारी के निवास स्थान से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता अशोकनगर के लिए रवाना हुए और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अशोकनगर में जाकर आंदोलन करेंगे।

Related Articles

Back to top button