ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

SCO सम्‍मेलन में भाग लेने बिश्‍केक रवाना हुए PM मोदी, शी जिनपिंग और पुतिन से करेंगे मुलाकात

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार सुबह किर्गिस्तान के बिश्केक के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी बिश्केक में 13-14 जून को शंघाई सहयोगी संगठन(एससीओ) शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। किर्गिस्‍तान के बिश्‍केक में आज से दो दिवसीय शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सम्मेलन आयोजित हो रहा है। SCO समित से इतर पीएम मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय मुलाकात भी करेंगे।

ADVERTISEMENT

Learn More

लहराया उलटा तिरंगा 
बिश्केक में मोदी के पहुंचने से पहले सड़क किनारे भारत का राष्ट्रीय ध्वज उलटा लगा हुआ दिखाई दिया। बिश्केक की सड़क किनारे कई जगहों पर अलग-अलग देशों के राष्ट्रीय ध्वज लगाए गए थे, जिसमें कुछ जगहों पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज भी लगा था, वह उलटा था। केसरी की जगह हरा रंग ऊपर किया गया था। वहां रह रहे भारतीय छात्रों ने जब उलटा तिरंगा लहराते हुए देखा तो बिश्केक प्रशासन से इसकी शिकायत की। इस पर बिश्केक अधिकारियों ने अपनी गलती सुधारते हुए तिरंगे को सीधा किया।

बता दें कि SCO शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सूरोनबे जीनबेकोव के साथ भी द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान वे ईरान के राष्ट्रपति हसन रुहानी से भी मुलाकात करेंगे। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और हसन रुहानी के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button