ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

नोएडा: अफसरों के खिलाफ कार्रवाई जारी, DM के बाद CMO भी हटाए गए

नोएडा: कोरोना से 2 लोगों की मौत के साथ उत्तर प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 118 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा 48 मरीज नोएडा में मिले हैं। यहां पर संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के बीच प्रशासनिक लापरवाही की बात सामने आने के बाद जिले के वरिष्ठ अधिकारियों पर कार्रवाई जारी है। डीएम बीएन सिंह के बाद बुधवार देर रात राज्य सरकार ने जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर (सीएमओ) अनुराग भार्गव को भी हटा दिया है। उनकी जगह एपी चतुर्वेदी को नया सीएमओ बनाया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा सोमवार को फटकार के बाद तीन महीने की छुट्टी मांगने वाले गौतमबुद्धनगर (नोएडा) के जिलाधिकारी बी.एन. सिंह को हटाकर उनके खिलाफ जांच के आदेश दे दिये गये। मुख्यमंत्री द्वारा नोएडा में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम की तैयारियों की समीक्षा बैठक के दौरान लगी फटकार के बाद जिलाधिकारी ने मुख्य सचिव आर.के. तिवारी को पत्र लिखकर तीन महीने की छुट्टी मांगी थी। उनका यह पत्र मीडिया में लीक हो गया।

नोएडा में सबसे ज्यादा 48 लोग  पॉजिटिव
उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है जो न केवल नोएडा वालों के लिए बल्कि देश के लिए चिंता का विषय है। बुधवार को भी यहां 7 नये पॉजीटिव केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। बता दें कि इससे पहले वीरवार को को 7 और शुक्रवार को 3, शनिवार को 5, रविवार को 5, सोमवार को 5, मंगलवार को 4 नए पॉजीटिव मरीज मिले थे। इन सभी के साथ नोएडा में कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 48 हो गई है जो देश के किसी भी शहर के मुकाबले ज्यादा है। बता दें कि नोएडा के 1850 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या कुल 114 हो गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि उत्तर प्रदेश में मरीजों के स्वस्थ होने की दर अच्छी है।

Related Articles

Back to top button